15 MAYWEDNESDAY2024 8:55:20 PM
Nari

इन 3 राशियों के लिए नया साल लाएगा खुशहाली, राहु बदल देगा जातकों का भाग्य

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Nov, 2022 11:24 AM
इन 3 राशियों के लिए नया साल लाएगा खुशहाली, राहु बदल देगा जातकों का भाग्य

हिंदू शास्त्र में राशियों का बहुत ही महत्व बताया गया है। खासकर राहु को उपछाया ग्रह माना जाता है। छाया ग्रह होने के बाद राहु का प्रभाव कुछ राशियों पर खास पड़ सकता है। राहु आने वाले साल यानी की 2023 में राशि बदलने वाला है। राहु के बदलने से 12 की 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, राहु 30 नवंबर को दोपहर 12:30 पर मंगल राशि में से निकलकर मीन राशि में जाएंगे। मीन राशि में राहु के जाने से कई राशियों को लाभ मिलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरु होंगे...

मीन राशि 

ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, राहु साल 2023 में अक्टूबर के महीने में मेष राशि में से निकलकर मीन में प्रवेश करेंगे। इस दौरान मीन राशि के जातकों को बहुत ही खास लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों को आर्थिक उन्नति मिल सकती है। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो वह भी वापस मिल सकता है। करियर में तरक्की हो सकती है। इसके अलावा इस राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। 

PunjabKesari

मेष राशि 

मेष राशि के मीन राशि में राहु का प्रवेश करना इस राशि के जातकों के लिए भी बहुत ही शुभ हो सकता है। इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी इस राशि के जातकों की मजबूत हो सकती है। आय में वृद्धि और नौकरी में तरक्की हो सकती है। इसके अलावा आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। 

PunjabKesari

कर्क राशि 

नए साल पर राहु का दूसरी राशि में जाना कर्क राशि वालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इस राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिल सकता है। आप कोई नया वाहन या फिर घर भी खरीद सकते हैं। लेकिन धैर्य और संयम बनाए रखें। राहु की राशि दौरान आपका कोई अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है 

PunjabKesari

Related News