28 APRSUNDAY2024 5:02:30 AM
Nari

कोरोना की लड़ाई में पीवी सिंधु ने भी दिया 10 लाख रुपए का दान

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 26 Mar, 2020 05:48 PM
कोरोना की लड़ाई में पीवी सिंधु ने भी दिया 10 लाख रुपए का दान

जैसे की आप सबको पता है कि कोरोना वायरस की जंग अब भारत से भी शुरु हो चुकी है। न जानें कितने मासूम इस महामारी की चपेट में आ चुके है। लेकिन हर कोई इस लड़ाई में अपना योग दान दे रहा है। वहीं विश्व चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कोविड-19 की इस जंग में अपना 10 लाख रुपए का योगदान कर यह साबित कर दिया है कि वो इस लड़ाई में हर नागरिक के साथ है। उन्होंने यह बात ट्वीट शेयर कर बताई है। उन्होंने लिखा -मैं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच-पांच लाख रुपये दे रही हूं।' 

 

इससे पहले भी कर चुके है ये समाज सेवक मदद -

मुकेश अंबानी ने महाराष्ट्र सरकार को 5 करोड़ का रिलीफ फंड दिया है। 1,00,000 से ज्यादा मास्क और फ्री फूड सर्विस भी दे रहे है। भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान और उनके भाई यूसुफ पठान ने  4,000 मास्क दान किए है। रोनित रॉय और भीष्न भी मदद करते हुए आए है। वहीं अनीता डोंगरे भी मदद के लिए सामने आई है। उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये दान किया। स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने सोमवार को COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए अपने छह महीने की सेलेरी दान देने का फैसला किया। 

Related News