28 APRSUNDAY2024 6:47:53 AM
Nari

सभी को मिले ऐसा भाई... बहन को विदा करते वक्त खूब रोया सिंगर, फैंस के भी छलक आए आंसू

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 Sep, 2023 05:14 PM
सभी को मिले ऐसा भाई... बहन को विदा करते वक्त खूब रोया सिंगर, फैंस के भी छलक आए आंसू

भाई-बहन का साथ और उनका पवित्र प्यार एक मिसाल है, जो दुनिया में किसी और रिश्ते में देखने को नहीं मिलेगा। बहन की खुशी के लिए भाई कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। सारी उम्र भले ही वह बहनों से लड़ते रहें लेकिन बहन जब शादी करके अपने ससुराल जाती है तो सबसे ज्यादा दुखी भी भाई ही होता है। ऐसा ही कुछ हाल देखने को मिला मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा का जो अपनी बहन की विदाई में फूट- फूट कर रोए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MusicMG (@millindgaba)


सिंगर ने जिस तरह अपनी बहन को विदा किया है वह देखकर फैंस के भी आंसू निकल गए हैं। मिलिंद गाबा ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट से बहन की विदाई का बेहद इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- हां, तेरियां खुशियां लाईं,मैं रब्ब नाल लड़ जावांगा। उन्होंने अपने आप को सबसे भाग्यशाली भाई भी बताया। 

PunjabKesari
वीडियो में देख सकते हैं कि मिलिंद गाबा की बहन पल्लवी गाबा की विदाई हो रही है। दोनों भाई- बहन अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे हैं। अपनी बहन को कार में बैठाते समय सिंगर फूट-फूट कर रोने लगे, उनकी बहन भी बार- बार बस अपने भाई को प्यार कर रही है। वीडियों में  मिलिंद की आवाज भी सुनाई दे रही है। 

PunjabKesari
वीडियो पर कमेंट करते हुए पल्लवी गाबा ने लिखा, फिर रुला दिया ना। फैंस को यह वीडियो बेहद पसंद आ रही है, इस भाई- बहन का प्यार देखकर हर कोई भावुक हो गया। एक यूजर ने लिखा- जिन बहनों का ऐसा भाई होता है वह बहुत किस्मत वाली होती हैं। 


 

Related News