16 MAYTHURSDAY2024 9:02:44 PM
Nari

93 की उम्र में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर Rajkumar Kohli का निधन, Heart Attack से गई जान

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Nov, 2023 12:26 PM
93 की उम्र में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर Rajkumar Kohli का निधन, Heart Attack से गई जान

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बहुत ही शॉकिंग खबर सामने आई है। 'नागिन' और 'जानी दुश्मन' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन करने वाले फिल्म निर्माता राजकुमार कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने 93 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो शुक्रवार यानी की आज सुबह 8 बजे दिल का दौरा पड़ने के कारण वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। उनका निधन मुंबई में हुआ है। 

बाथरुम में आया हार्ट अटैक 

बताया जा रहा है कि आज सुबह राजकुमार काफी समय बाथरुम से बाहर नहीं निकले तो फिर उन्हें बाथरुम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। उन्हें बाथरुम में हार्ट अटैक आया था। 

PunjabKesari

करीबी दोस्त ने की निधन की पुष्टि 

आपको बता दें कि राजकुमार कोहली बिग बॉस फेम अरमान कोहली के पिता थे। अरमान के पिता के निधन की खबर उनके करीबी दोस्त विजय ग्रोवर ने दी है। उन्होंने बताया कि आज शाम राजकुमार का निधन किया जाएगा। अरमान के दोस्त ने बताया कि कोहली आज सुबह नहाने के लिए बाथरुम गए थे लेकिन बहुत देर तक बाहर ही नहीं निकले फिर बेटे अरमान कोहली ने बाथरुम का दरवाजा खोला और पिता को लेकर अस्पताल पहुंचे। मुंबई के जुहू इलाके में स्थित उनके घर में यह घटना हुई है। पारिवारिक सुत्रों की मानें तो कोहली का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा। 

इन फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन 

करियर की बात करें तो फिल्ममेकर राजकुमार कोहली 'नागिन', 'जानी दुश्मन', 'बीवी का नौकर' , 'बदले की आग', 'राज तिलक', 'जीने नहीं दूंगा', 'इंतकाम', 'बीस साल बाद' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उनके द्वारा निर्देशित की गई फिल्म 'नागिन' और 'जानी दुश्मन' सबसे बड़ी हिट फिल्मों में मानी जाती है। 

PunjabKesari

'जानी दुश्मन' में थे कई स्टार 

'जानी दुश्मन' फिल्म मल्टी स्टारर थी इसमें अक्षय कुमार, सनी देओल, सुनील शेट्टी, सोनू निगम, अरमान कोहली जैसे कई स्टार्स ने काम किया था। यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। राजकुमार कोहली ने अपने बेटे अरमान कोहली को साल 1992 में 'विरोधी' नाम की फिल्म के जरिए बॉलीवुड में लॉन्च किया था हालांकि उनका बॉलीवुड में करियर कुछ खास नहीं रहा। 

PunjabKesari

 

Related News