26 APRFRIDAY2024 3:19:05 AM
Nari

अच्छा! तो प्रियंका की इंगेजमेंट पार्टी में नहीं पहुंचेंगे ये स्टार्स !

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 17 Aug, 2018 04:08 PM
अच्छा! तो प्रियंका की इंगेजमेंट पार्टी में नहीं पहुंचेंगे ये स्टार्स !

बॉलीवुड की देसी गर्ल आजकल अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया में खबरें आ रही हैं कि दोनों ने कुछ महीने पहले इंगेजमेंट कर ली थी। अब प्रियंका 18 अगस्त को इंडिया में इंगेजमेंट पार्टी देने वाली हैं। इस पार्टी में कई जानी- मानी हस्तियां शामिल होंगी लेकिन आज हम आपको उन चुनिंदा लोगों के बारे में बताएंगे जो पीसी की इंगेजमेंट पार्टी में नहीं पहुंच पाएंगे। 


तो चलिए जानते हैं वह कौन सी हस्तियां हैं जो प्रियंका और निक की इंगेजमेंट पार्टी में नहीं आ पाएंगी।  


1. सलमान खान

PunjabKesari
बॉलीवुड के भाई जान यानी की सलमान खान भी प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट पार्टी पर नहीं जा पाएंगे। वह इस समय अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग करने के लिए माल्टा गए हैं। इसी वजह से वह पीसी की पार्टी में नजर नहीं आएंगे। 

 

 

2. शाहिद कपूर

PunjabKesari
2009 में प्रियंका और शाहिद ने साथ में 'कमीने' फिल्म की थी। साथ में काम करते-करते दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इतना ही मीडिया में यहां तक खबरें आने लगी थी कि दोनों ने चुपके से सगाई कर ली है लेकिन फिर किसी वजह दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। इसी वजह से लगता है कि शायद शाहिद प्रियंका की इंगेजमेंट पार्टी में ना जाएं। 

 

 

3. अनुष्का शर्मा

PunjabKesari
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी पीसी की इंगेजमेंट पार्टी पर नही आ पाएंगी। दरअसल, वह अपने पति विराट कोहली के साथ लंदन गई हुई हैं। 

 

 

4. कैटरीना कैफ 

PunjabKesari
प्रियंका के 'भारत' फिल्म छोड़ने के बाद ये कैटरीना कैफ की झोली में गिरी। इसी फिल्म की शूटिंग के लिए कैटरीना माल्टा गई हुई हैं। अब वह फिल्म छोड़कर पार्टी में शामिल होने शायद ही आएं। 

 

 

5. अक्षय कुमार 

PunjabKesari
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते थे। मगर इन दिनों की बढ़ती नजदीकियां अक्षय की पत्नी ट्विंकल को बिल्कुल रास नहीं आई। उन्होंने अक्षय को सख्त हिदायत दी कि वह प्रियंका के साथ फिल्मों में काम ना करें। बस इसी वजह से हो सकता है अक्षय भी पीसी की इंगेजमेंट पार्टी पर ना आएं। 

 

 

6. शाहरुख खान

PunjabKesari
किसी जमाने में शाहरुख खान प्रियंका को डेट कर रहे थे। जब इन दोनों के अफेयर के बारे में गौरी को पता चला तो बेहद नाराज हुई। उनकी नाराजगी के कारण ही 2011 के बाद शाहरुख और प्रियंका कभी साथ में नजर नहीं आए। इतना ही नहीं दोनों पब्लिक प्लेस पर भी एक-दूसरे को अवॉयड करते नजर आते हैं। अब इतनी बेरूखी के बाद शायद ही शाहरूख खान निक और प्रियंका की इंगेजमेंट पार्टी में दिखाई दें। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News