27 APRSATURDAY2024 9:05:44 PM
Nari

प्रियंका की मां ने दिखाई परिणीति- राघव के संगीत की पहली झलक, अलग ही लुक में दिखी मधु चोपड़ा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Sep, 2023 10:30 AM
प्रियंका की मां ने दिखाई परिणीति- राघव के संगीत की पहली झलक, अलग ही लुक में दिखी मधु चोपड़ा

आज वह शुभ घड़ी आ ही गई जब बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हमेंशा- हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। बस सभी को इंतजार है दूल्हा- दुल्हन की तस्वीरों का। इस रॉयल शादी से पहले  उदयपुर के लीला पैलेस में प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो चुके हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की मां ने इनसाइड तस्वीर शेयर कर दी है। 

PunjabKesari

परिणीति -राघव की शादी के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। इस शादी में प्रियंका चोपड़ा का इंतजार सभी को था लेकिन खबरें हैं कि वह इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। हालांकि उनकी मां दूल्हा- दुल्हन को आर्शीवाद देने पहुंच गई हैं। ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के 90 के दशक की थीम वाले संगीत सेरेमनी से अपना लुक शेयर किया है। 

PunjabKesari
दरअसल कल चूड़ा सेरेमनी के बाद कल लीला पैलेस में संगीत सेरेमनी आयोजित की गई थी, जिसकी थीम 90 के दशक पर थी। कल 90 के दशक के गानों से शाम सजी। मधु चोपड़ा के लुक को देखकर भी थीम का अंदाजा लगाया जा सकता है।  वह फूलों के टीके के साथ एक शिमर की प्राडा ड्रेस पहने नजर आई उन्होंने अपने लुक को सटल मेकअप लुक और लटकते ईयररिंग्स से पूरा किया

PunjabKesari
इस फोटो में बैकग्राउंड काफी ज्यादा डेकोरेटेड नजर आ रही है। खबरों के अनुसार 24 सितंबर को यानी कि आज राघव की सेहराबंदी होगी, उसके बाद पैलेस से नांव में बैठकर बारात वेडिंग वेन्यू पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि नावों की सजावट में भी मेवाड़ परंपरा की झलक दिखेगी। दोपहर 3:30 बजे जयमाला होगी, इसके आधे घंटे बाद शाम 4 बजे राघव-परिणीति अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। रस्में पूरी होने के बाद शाम 6:30 बजे विदाई होगी।

Related News