29 APRMONDAY2024 11:44:41 AM
Nari

'किराए की कोख' वाले तानों का प्रियंका ने दिया जवाब, बोली- मेरी बेटी नहीं बनेगी गॉसिप का हिस्सा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Jan, 2023 04:07 PM
'किराए की कोख' वाले तानों का प्रियंका ने दिया जवाब, बोली- मेरी बेटी नहीं बनेगी गॉसिप का हिस्सा

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही है। सेरोगेसी के जरिए मां बनीं प्रियंका ने अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखा है। बच्ची के जन्म के साल बाद उन्हाेंने अपनी और उसकी बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है, साथ ही यह भी बताया है कि उन्होंने सरोगेसी का रास्ता क्यों चुना था।   पिछले एक साल से वह मालती के लिए कोख किराए पर लेने का आरोप झेल रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


अब प्रियंका ने पहली बार बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ फोटो शूट करवाया है। इस दौरान उन्होंने बेटी के जन्म के लिए किराए की कोख लेने के आरोप पर पहली बार चुप्पी भी तोड़ी। उन्होंने बताया कि कैसे लोगों ने उन्हें ताने मारे और उनके बारे में भला- बुरा बोला। एक्ट्रेस ने बताया कि वह बेटी के जन्म के दौरान काफी दर्द से गुजरी थीं। क्योंकि उसे 100 दिन तक NICU में रहना पड़ा था।

PunjabKesari
प्रियंका बोली- लोगों ने उन्हें काफी कुछ कहा। लोग कहते कि सरोगेसी के जरिए रेडीमेड बच्चा ले आईं। कोख किराए पर दे दी...और भी न जाने क्या-क्या। उन्होंने कहा- "जब लोग मेरे बारे में बात करते हैं तो मैं खुद को काफी मजबूत कर लेती हूं। लेकिन जब वो मेरी बेटी के बारे में बात करते हैं तो बहुत दर्द होता है। मतलब मेरी बेटी को इससे बाहर रखो ना। जब डॉक्टर उसकी नसें ढूंढने की कोशिश कर रहे थे तो मैंने उसके नन्हे हाथ पकड़े हुए थे। मैं जानती हूं कि तब मुझे कैसा महसूस हो रहा था। इसलिए वह गॉसिप का हिस्सा नहीं बनेगी। मैं अपनी जिंदगी के इस चैप्टर और बेटी को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हूं। यह सिर्फ मेरी ही नहीं बल्कि उसकी लाइफ भी है"।'

PunjabKesari
इसके साथ प्रियंका ने यह भी बताया कि खुद बच्चा पैदा क्यों नहीं कर पाई। उन्होंने कहा-  "मुझे मेडिकल कॉम्प्लिकेशन हैं यह बहुत जरूरी स्टेप था कि अगर हम बच्चे के बारे में सोचें तो सरोगेसी से ही बच्चा करें। मैं इसके लिए खुद को बहुत खुशनसीब समझती हूं कि मुझे ये मौका मिला और मैं अपनी सरोगेट की भी शुक्रगुजार हूं जिसने छह महीने तक हमारे इस अनमोल तोहफे का ख्याल रखा। हमारी सरोगेट बहुत ही दयालु, प्यारी और काफी फनी भी थी"।

PunjabKesari
वहीं प्रियंका के फोटोशूट की बात करें तो रेड कलर के वनपीस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान उन्होंनेअपनी बेटी को सीने से लगाया हुआ है। हालांकि इस बार भी उन्होंने मालती का चेहरा  कैमरे से छिपाया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस ने पिछले साल जनवरी में  अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर पैरेंट्स बनने की घोषणा करते हुए कपल ने लिखा था- ‘हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्ची का स्वागत किया है’। 

Related News