03 MAYFRIDAY2024 11:20:43 PM
Nari

मुंह पर मास्क लगा प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंट जेठानी ने सड़कों पर किया प्रदर्शन

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 07 Jun, 2020 01:38 PM
मुंह पर मास्क लगा प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंट जेठानी ने सड़कों पर किया प्रदर्शन

अमेरिका में रंगभेद के खिलाफ सड़कों पर हो रहा प्रदर्शन लगातार जारी है। इस प्रदर्शन में कई सेलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। वहीं अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने भी जार्ज फ्लाॅयड को लेकर हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लिया है। सोफी प्रेग्नेंट है और उनके साथ उनके पति जो जोनस भी शामिल हुए। लेकिन इस बात की खहर किसी को भी नहीं लगी। दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। 

PunjabKesari

इस बात का खुलासा तब हुआ जब जो जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी तस्वीरें शेयर की। इस प्रदर्शन में सोफी आम लोगों के साथ शांतिप्रिय तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती नजर आईं। इन दोनों के कई करीबी दोस्त भी मास्क लगाकर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सोफी और जो 'No justice, no peace' बोलते नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Black Lives Matter. ❤️

A post shared by J O E J O N A S (@joejonas) on Jun 6, 2020 at 4:11pm PDT

 

जो जोनस ने इस प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "Black Lives Matter" और एक हार्ट इमोज भी दिया। 

How Did Sophie Turner and Joe Jonas Meet?

बता दें कि बीते दिनों सोफी टर्नर की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थी, लेकिन अभी तक जोनस फैमिली ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि बीते दिनों सोफी अपने पति जो जोनस के साथ वॉक पर निकली थीं तो उनका बेबी बंप साफ नजर आ गया। 

Related News