03 MAYFRIDAY2024 9:34:48 PM
Nari

ससुर जॉन के निधन से टूटी Preity Zinta, सोशल मीडिया पर नोट शेयर कर हुई Emotional

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Aug, 2023 12:04 PM
ससुर जॉन के निधन से टूटी Preity Zinta, सोशल मीडिया पर नोट शेयर कर हुई Emotional

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के फैंस के लिए एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के ससुर जॉन स्विंडल का निधन हो गया है इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। पिता सम्मान ससुर के निधन से प्रीति जिंटा टूट गई हैं और यह बात उनकी पोस्ट के जरिए साफ पता चल रही है। एक्ट्रेस ने ससुर के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर बेहद इमोशनल नोट भी लिखा है।

 ससुर के निधन से इमोशनल हुई एक्ट्रेस 

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन वह अपने ससुराल वालों और बच्चों के तस्वीरें शेयर करती रहती है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर ससुर जॉन स्विंडल की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वह अब दुनिया में नहीं रहे। तस्वीर में वह उनका हाथ पकड़े लाल जोड़े में खड़ी दिख रही हैं वहीं उनके ससुर ने ग्रे कलर का पेंट कॉट सूट पहना है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

'मेरा और मेरे परिवार का ध्यान'

तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। प्रीति ने लिखा - 'प्रिय जॉन मैं आपकी दयालुता और सबसे ज्यादा अच्छा आपकी समझदारी को याद करने वाली हूं मुझे आपके साथ शूटिंग पर जाना, आपका पसंदीदा इंडियन खाना पकाना सूरज की रोशनी में हर विषय पर बात करना पसंद था मेरे और मेरे परिवार के लिए अपना घर और अपना दिल खोलने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ईस्ट कोस्ट आपके बिना कभी भी पहले जैसा नहीं होगा मुझे पता है कि आप अभी शांति में हैं और एक खुश जगह पर हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

जुड़वा बच्चों की मां है एक्ट्रेस 

प्रीति जिंटा शादी के बाद से विदेश में ही रह रही हैं। हालांकि वह बीच-बीच में भारत आती हैं। साल 2021 में उन्होंने अपने पति जीन गुडइनफ के साथ दो जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

एक्ट्रेस की पोस्ट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने ससुर के निधन से कितनी दुखी हैं। 

Related News