13 MAYMONDAY2024 7:17:16 AM
Nari

Bigg Boss OTT से कटा पूजा भट्ट का पत्ता! वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 27 Jul, 2023 06:01 PM
Bigg Boss OTT से कटा पूजा भट्ट का पत्ता! वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

बिग बॉस ओटीटी 2 को इन दिनों दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शो चर्चा में हैं और Abhishek Malhan और एलविश यादव जैसे कई  सारे  सोशल मीडिया स्टार्स भी इस सीजन में दिखाई दे रहे हैं। वहीं  महेश भट्ट की लाडली पूजा भट्ट भी सीजन में दिखाई दे रही हैं। उन्हें शो की मजबूत दावेदार माना जा रहा है।  शो में वो बड़ी ही बेबाकी के साथ अपनी राय रखती हुई देखाई देती हैं। लोगों उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं, इसी बीच में पूजा भट्ट के रातोंरात शो से बाहर होने की बात सामने आई है।  इस खबर के आते फैन्स हैरान रह गए हैं और इसके पीछे की जो वजह बताई जा रही है, वह चौंका देने वाली है....

PunjabKesari

इस वजह से पूजा भट्ट ने छोड़ा शो 

खबरों का बाजार गर्म है कि पूजा भट्ट ने मेडिकल रीजन की वजह से शो को अलविदा कह दिया है। गौरतलब है कि पूजा शो की मजबूत दावेदार बनकर उभरी थीं और उन्हें लोग शो में पसंद कर रहे थे, हालांकि एक्ट्रेस के घर से बेघर होने के बाद कुछ सदस्यों को राहत जरूर मिली होगी। बता दें, अभी तक इन खबरों का आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं हुआ है।

PunjabKesari

क्या होगा बेबिका का?

अगर पूजा सच में घर से बेघर हुई हैं तो इस बात का सबसे बड़ा झटका बेबिका को ही लगेगा। बता दें बेबिका पूजा के सबसे करीब थीं और बेबिका जब भी कुछ गलत या झमेला करती थीं तो पूजा भट्ट ही उन्हें संभालती थी और उनके साथ हमेशा खड़ी रहती थीं। अब पूजा के बगैर बेबिका अकेले घर में क्या करती हैं, यह देखना वाकई में दिलचस्प होगा।

Related News