07 MAYTUESDAY2024 3:35:20 PM
Nari

Vastu Tips: रसोईघर में लगाएं ये तस्वीरें, हमेशा भरे रहेंगे अन्न के भंडार

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Aug, 2021 01:32 PM
Vastu Tips: रसोईघर में लगाएं ये तस्वीरें, हमेशा भरे रहेंगे अन्न के भंडार

वास्तु अनुसार, हमारी घर की दिशाओं की तरह रसोईघर हमपर अपना गहरा असर डालती है। इसे घर की अन्नपूर्णा कहा जाता है। ऐसे में इसकी साफ-सफाई के साथ सौभाग्य का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है। वैसे तो महिलाएं घर के बाकी कमरों की तरह रसोई को भी सजाकर रखती है। मगर वास्तु अनुसार, किचन में कुछ खास तस्वीरें लगाने से घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

माता अन्नपूर्णा की तस्वीर

घर की किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे रसोईघर में अन्न का भंडार रहता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

PunjabKesari

फलों व सब्जियों से भरा चित्र

आप अपनी किचन में फलों व सब्जियों की टाइल्स लगा सकती है। इससे आपका रसोईघर और भी खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही इससे किचन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में आपके घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।

PunjabKesari

सही दिशा में बनवाएं रसोईघर

घर के बाकी कमरों की तरह रसोई का भी सही दिशा में होना बेहद जरूरी है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं इसके विपरीत घर में वास्तुदोष पैदा होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु अनुसार किचन हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व या दक्षिण दिशा में होनी चाहिए।

सही दिशा पर रसोई ना होने पर

अगर आपका रसोईघर सही दिशा में नहीं है तो आप वास्तु से जुड़े कुछ उपाय कर सकती है। इसके लिए किचन के उत्तर-पूर्व, यानी ईशान कोण में सिंदूरी रंग के हेरम्ब गणेश जी (पांच मुख वाले) की तस्वीर लगाएं। इसे रसोईघर में इस तस्वीर को लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे वास्तुदोष दूर होकर सुख-समृद्धि का संचार होता है।

PunjabKesari

 

 

Related News