अगर अापका कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है, ताे अाप घर पर Peanut Butter Chocolate Chip Oatmeal Bars बना सकते हैं। यह बनाने में भी अासान है। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-
सामग्रीः-
ग्राउंड फ्लैक्ससीड्स - 20 ग्राम
पानी - 160 मिलीलीटर
नारियल तेल - 160 मिलीलीटर
पीनट बटर - 80 ग्राम
काेकाेनट शुगर - 70 ग्राम
वनीला एक्सट्रेक्ट - 1 छाेटा चम्मच
अाेट्स - 160 ग्राम
अाेट्स का आटा - 60 ग्राम
नारियल - 40 ग्राम
दालचीनी पाऊडर - 1 छाेटा चम्मच
बेकिंग पाऊडर - 1/2 छाेटा चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/2 छाेटा चम्मच
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
चॉकलेट चिप्स - 120 ग्राम
अखरोट - 40 ग्राम
विधिः-
1. एक बाउल में 20 ग्राम ग्राउंड फ्लैक्ससीड्स, 160 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसे 15 मिनट के लिए रख दें।
2. एक अन्य बाउल में 160 मिलीलीटर नारियल का तेल, 80 ग्राम पीनट बटर, 70 ग्राम काेकाेनट शुगर, 1 छाेटा चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट और ग्राउंड फ्लेक्स का मिश्रण डालकर अच्छे से मिक्स करें।
3. फिर किसी अन्य बाउल में 160 ग्राम अाेट्स, 60 ग्राम अाेट्स का आटा, 40 ग्राम नारियल, 1 छाेटा चम्मच दालचीनी पाउडर, 1/2 छाेटा चम्मच बेकिंग पाऊडर, 1/2 छाेटा चम्मच बेकिंग सोडा, 1/2 छाेटा चम्मच नमक और पीनट बटर का मिक्सचर डालकर मिला लें।
4. अब इसमें 120 ग्राम चॉकलेट चिप्स और 60 ग्राम अखरोट मिलाकर बेकिंग डिश में अच्छे से फैला लें।
5. ओवन को 350 डिग्री फारनेहाइट/180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और बेकिंग ट्रे काे इसमें रखकर 30 मिनट बेक करें।
6. इसके बाद इसे ओवन से निकाल कर 1 घंटे तक ठंडा हाेने के लिए रख दें।
7. जब यह ठंडा हाे जाए, ताे इसे मनचाहे आकार में काट लें।
8. अापकी डिश तैयार है। इसे सर्व करें।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP