03 MAYFRIDAY2024 10:12:29 AM
Nari

परिणीति ने अपनी सगाई में पहनी सस्ती जूती, सिर्फ इतने रूपये में आप भी खरीद सकते हैं इसे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 May, 2023 01:03 PM
परिणीति ने अपनी सगाई में पहनी सस्ती जूती, सिर्फ इतने रूपये में आप भी खरीद सकते हैं इसे

जब भी कोई सेलिब्रिटी नई जिंदगी की  शुरुआत करता है तो उनके साथ- साथ फैंस के लिए वह पल काफी खास बन जाता है। परिणीति चोपड़ा को ही देख लीजिए उनकी सगाई का इंतजार उनके परिवार से ज्यादा फैंस को था, तभी तो जब वह अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ मीडिया के सामने आई तो उनके एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। 

PunjabKesari
 परिणीति की खूबसूरत, रोमांटिक और ड्रीमी इंगेजमेंट ने सभी का ध्यान अपनी और खींचने का काम किया।  परिणीति और राघव ने अपने खास दिन के लिए पेस्टल कलर का आउटफिट चुना था। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से बेहद खूबसूरत आउटफिट कैरी किया था। इस पर्ल एम्ब्रॉयडरी वाले सूट के साथ उन्होंने जो परिणीति ने दुपट्टा कैरी किया था, उस पर हैवी एंब्रायडरी वर्क किया गया था। 

PunjabKesari

इस बीच इश्कजादे की एक्ट्रेस की जूती ने  लाइमलाइट लुटने का काम किया था।  सफेद मोतियों एवं चांदी के डाबका वर्क के पैटर्न वाली इस जूती Fizzy Goblet ब्रांड की हैं तथा आधिकारिक पोर्टल के अनुसार इसकी कीमत  3,400 रुपये है।  डबल कुशनिंग एवं वेजिटेबल टैन्ड लेदर सोल वाली इस जूती को कोई भी आसानी से खरीद सकता है। 

PunjabKesari
लोग इस जूती की कीमत जानने के बाद हैरान होने के साथ- साथ  परिणीति की तारीफ भी कर रहे हैं।  लोगों का कहना है कि उन्होंने बाकी सेलेब्स की तरह अपनी सगाई में महंगी चीजें पहनकर पैसों की बर्बादी नहीं की है। एक्ट्रेस के ऑल ओवर लुक की बात करें तो उन्होंने इस दाैरान  ग्लोसी मेकअप कैरी किया और लिप्स के लिए उन्होंने डार्क आईवरी कलर चूज किया था, इस दौरान उन्होंन लाइट वेवी हेयरस्टाइल ही रखा। 


 

Related News