01 MAYWEDNESDAY2024 11:16:32 AM
Nari

स्कूल जाती Parineeti को छेड़ते थे लड़के! पेरेंट्स से नफरत करने लगी थीं एक्ट्रेस

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 20 Oct, 2023 06:55 PM
स्कूल जाती Parineeti को छेड़ते थे लड़के!  पेरेंट्स से नफरत करने लगी थीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों राघव चड्ढा से शादी के बाद अपने गर्ल गैंग के साथ छुट्टियां मना रही हैं। शादी में उन्होंने अपने पेरेंट्स के साथ जमकर एंजॉय करते देखा गया, बेटी की विदाई के समय परी और उनके पेरेंट्स इमोशनल भी हो गए थे, लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय में परी उनसे नफरत करने लगी थी। आइए आपको बताते हैं पूरा किस्सा....

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ का एक दिलचस्प किस्सा बताया कि कैसे जब वो छोटी थीं तो एक साईकिल में स्कूल जाती थी, क्योंकि पेरेंट्स के पास कार खरीदने के पैसे नहीं थे। वो कहती हैं , 'जब में साईकिल से स्कूल जाती थी, तो पापा मेरे पीछे कुछ दूर तक जाते थे, ताकि मुझे परेशानी ना हो, लेकिन जैसे ही वो वहां से जाते तो कुछ लड़के मेरे पीछे पड़ जाते और मेरी स्कर्ट खिंचते थे।' वो कहती हैं इसके चलते उन्हें बहुत गुस्सा आता  था क्योंकि परी को साईकिल में स्कूल जाना पड़ता था, और पेरेंट्स कहते थे कि वो उन्हें स्ट्रांग बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

 हालांकि बाद में वो समय के साथ suitation को समझी और उससे डील भी किया।  बता दें परी एक्ट्रेस बनने से पहले एक इन्वेस्टमेंट मैनेजर थीं। लेकिन साल 2009 में वो इंडिया लौट आई और एक्टिंग में हाथ आजमाया। उन्होंने फिल्म ‘रिकी वर्सेज लेडी बहेल’ से करियर की शुरुआत की थी और फिल्म इशकजादे में अर्जुन कपूर के साथ मेड लीड के तौर पर नजर आई थीं। वहीं अब वो बहुत जल्दी इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

Related News