20 APRSATURDAY2024 3:38:53 AM
Nari

बंद किस्मत के ताले खोल देंगे मलमास में श्रीहरि को चढ़ाई ये चीजें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Oct, 2020 10:58 AM
बंद किस्मत के ताले खोल देंगे मलमास में श्रीहरि को चढ़ाई ये चीजें

श्रीहरि का प्रिय मलमास व अधिकमास का महीना चल रहा है। इस मास का विशेष महत्व होने से इसे पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस पूरे महीने श्रीहरि की कृपा पाने के लिए उनकी विशेष तौर पर पूजा करनी चाहिए। इस पूरे महीने श्रीहरि को कुछ विशेष चीजें चढ़ाने से बंद किस्मत के ताले खुल जाते हैं। मलमास का यह महीना 16 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में आप श्रीहरि को उनकी प्रिय चीजें चढ़ाकर उनकी कृपा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भगवान विष्णु जी की असीम कृपा पाने व अपनी मनोकामना पूरा करने के लिए उन्हें किन चीजों को चढ़ाना चाहिए।

nari,PunjabKesari

पंचामृत

किसी भी पूजा में पंचामृत जरूर रखना चाहिए। इसे दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल आदि चीजों को मिलाकर तैयार किया जाता है। मान्यता है कि मलमास के दिनों में इसका श्रीहरि को भोग लगाने से शुभफल की प्राप्ति होती है।

केसर खीर

मलमास के महीने में श्रीहरि को खास पीले रंग की चीजों का भोग लगाने से उनकी कृपा जल्दी ही मिलती है। ऐसे में आप केसर खीर बनाकर उन्हें भोग लगा सकते हैं। इससे दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है।

पीले फूल

भगवान श्रीहरि को पीला रंग अतिप्रिय है। ऐसे में उन्हें मलमास के इस पवित्र महीने में पीले फूल चढ़ाने से विष्णु जी की विशेष कृपा मिलती थी। जीवन की परेशानियां दूर हो घर का माहौल खुशनुमा होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है।

nari,PunjabKesari

पीले फल

श्रीहरि को पीले रंग के फल चढ़ाए। मान्यता है कि इससे श्रीहरि प्रसन्न होते हैं। साथ ही भक्त पर कृपा कर उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। ऐसे में जीवन में सुख व समृद्धि बनी रहती है।

तुलसी

विष्णु जी की पूजा व भोग में तुलसी माता का विशेष महत्व है। ऐसे में इनके बिना श्रीहरि का प्रसाद अधूरा माना जाता है। इसलिए उनके भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें। माना जाता है कि इससे श्रीहरि अपने भक्तों से जल्दी प्रसन्न होते हैं।

nari,PunjabKesari

पीला वस्त्र

इस दौरान किसी विष्णु मंदिर में जाकर श्रीहरि को पीले रंग का वस्त्र चढ़ाना शुभता का प्रतीक माना जाता है। इससे भगवान अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न हो उनपर अपनी असीम कृपा करते हैं।

Related News