29 APRMONDAY2024 3:34:05 AM
Nari

शिल्पा शेट्टी ही नहीं ये एक्ट्रेसेस भी करती हैं सूर्य नमस्कार, फायदे जान आप भी करेंगे ये आसन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Feb, 2022 05:25 PM
शिल्पा शेट्टी ही नहीं ये एक्ट्रेसेस भी करती हैं सूर्य नमस्कार, फायदे जान आप भी करेंगे ये आसन

कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी अदाकारी के साथ फिटनेस से जानी जाती है। इतना ही नहीं, ये अक्सर फैंस को भी फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए अपनी वीडियो शेयर करती रहती है। ऐसे में बहुत से लोग भी इनके फिटनेस टिप्स को फॉलो करना पसंद करते हैं। वैसे तो हेल्दी रहने के लिए कई तरीके हैं। मगर ये एक्सट्रेस इसके लिए योगासन का सहारा लेती है। हालांकि आज हम आपको सूर्य नमस्कार करने के फायदे बताते हैं...

सूर्य नमस्कार- 12 योग आसन का एक ग्रुप

सूर्य नमस्कार 12 योग आसन का एक ग्रुप होता है। रोजाना इसे करने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। शरीर में खून का संचार बेहतर तरीके से होने के साथ बीमारियों से सुरक्षित रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा स्किन पर भी नेचुरल ग्लो आता है।

इन एक्ट्रेसेस की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का राज है सूर्य नमस्कार


. शिल्पा शेट्टी

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी अदाकारी के साथ फिटनेस से भी जानी जाती है। वे अक्सर फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए अपने सोशल मीडिया पर योग करते हुए वीडियो शेयर करती रहती है। बात दें, सूर्य नमस्कार और योग करके ही शिल्पा खुद को एकदम फिट रखती है।

 


. मलाइका अरोड़ा

फिटनेस को लेकर मलाइका भी बेहद मशहूर है। अगर आप भी उनकी जैसी कर्वी बॉडी पाना चाहते हैं तो बता दें इसके पीछे का राज सूर्य नमस्कार है। जी हां, मलाइका खुद को फिट रखने के लिए रोजाना सूर्य नमस्कार करती है।

 

 

. करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी हेल्दी एंड फिट रहने के लिए रोजाना सूर्य नमस्कार करती हैं।

 


. मौनी रॉय

बता दें, मौनी रॉय की एकदम फिट एंड टोन्ड बॉडी का राज सूर्य नमस्कार ही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)


चलिए अब जानते हैं सूर्य नमस्कार करने के फायदे

 

. मजबूत पाचन तंत्र

रोजाना सूर्य नमस्कार करने से पाचन तंत्र में मजबूती आती है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होकर बेहतर शरीरिक विकास होने में मदद मिलती है।

. तनाव होगा दूर

सूर्य नमस्कार करने से मानसिक शांति का एहसास होता है। इससे तनाव दूर करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही अंदर से खुशी का अनुभव होता है।

. वजन करे कंट्रोल

सूर्य नमस्कार करन से शरीर पर जमा एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से बर्न होती है। ऐसे में मोटापे से परेशान लोगों को वजन घटाने के लिए इस आसन को जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari

. शरीर में लचीलापन

इसमें पूरे 12 योग करने होते हैं। इन्हें करने से पूरे शरीर में हलचल होती है। ऐसे में बॉडी में फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है।

. इम्यूनिटी बढ़ाए

एक्सपर्ट अनुसार, रोजाना सूर्य नमस्कार करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

. पीरियड्स से जुड़ी समस्या होती है ठीक

आजकल गलत खानपान व लाइफस्टाइल के कारण कई लड़कियों को पीरियड्स से जुड़ी समस्या सताती है। इससे बचने के लिए रोजाना सूर्य नमस्कार करना बेस्ट ऑप्शन है।

PunjabKesari

. ग्लोइंग स्किन

रोजाना सूर्य नमस्कार करने से सेहत के साथ स्किन को भी फायदा मिलता है। इससे खून साफ होने में मदद मिलती है। ऐसे में चेहरा ग्लोइंग और खिला-खिला नजर आथा है।

. ब्लड शुगर लेवल करे कम

इससे शरीर में बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में हाई ब्लड शुगर की समस्या वाले लोगों को रोजाना सूर्य नमस्कार करना चाहिए।

 

Related News