25 APRTHURSDAY2024 12:06:22 PM
Nari

ढोल नगाड़ों के साथ ससुराल में हुआ नेहा का स्वागत, पति संग पूरी की अंगूठी रस्म

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 26 Oct, 2020 06:34 PM
ढोल नगाड़ों के साथ ससुराल में हुआ नेहा का स्वागत, पति संग पूरी की अंगूठी रस्म

बाॅलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह की दुल्हनिया बन गई हैं। दोनों ने परिवार की मौजूदगी में दिल्ली के उत्तम नगर के एक गुरुद्वारे में आनंद कारज पूरे किए। नेहा और रोहन की शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं अब नई नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़ अपने ससुराल पहुंच गई है।

ससुराल में नेहा का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि नेहा और रोहन मस्त होकर ढोल नगाड़ों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान नेहा क्रीम कलर के सूट पहने नजर आई तो वहीं रोहनप्रीत सिंह ट्रेक सूट में दिखाई दिए। 

 

ससुराल पहुंची नेहा ने शादी की बाकी रस्मों को पूरा किया। नेहा के फैन पेज ने ससुराल की गई रस्मों की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें दोनों जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह 24 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं अब इस बीच खबरें आ रही है कि 26 अक्तूबर को नेहा और रोहन मुंबई में शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे।

Related News