19 APRFRIDAY2024 10:42:08 PM
Nari

ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर नीतू कपूर शेयर की तस्वीर, लिखा- 'जिंदगी पहले की तरह नहीं'

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Apr, 2021 05:27 PM
ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर नीतू कपूर शेयर की तस्वीर, लिखा- 'जिंदगी पहले की तरह नहीं'

बॉलीवुड के दिग्गज बॉलीवुड एक्टर दिवंगत ऋषि कपूर आज के दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। आज उनकी पहली पुण्यतिथि है। जहां उनके निधन से उनकी फैमिली सदमे में थी। वहीं उनके फैंस भी इस खबर को सुनकर हैरान रह गए थे। ऐसी दुखद भरी खबर सुनकर किसी का विश्वास करना मुश्किल था। आज ऋषि कपूर की पुण्यतिथी पर उनकी पत्नी नीतू कपूर अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है। 

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ पुरानी तस्वीर की शेयर 

बता दें, नीतू कपूर ने अपनी और ऋषि कपूर की एक पुरानी फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, 'पिछला पूरा साल दुनियाभर के लिए दुख व उदासी से भरा हुआ था। हमारे लिए यह भी किसी बड़े दुख से कम नहीं था, क्योंकि हमने आपको आज के दिन खो दिया था। उस दिन से कोई भी दिन ऐसा नहीं है जब हमें आप याद ना आए हो। कभी वो समझदारी वाली सलाह तो कभी बातें याद आती थी। हमने उस पूरे साल को चेहरे पर हंसी रखकर उन्हें याद किया, क्योंकि वह हमेशा हमारे दिल में रहते हैं। इस बात को मानना मुश्किल था। मगर हमने फिर भी इसे स्वीकार किया कि जिंदगी पहले की तरह नहीं हो सकती है। मगर यह जिंदगी चलती ही रहेगी। नीतू कपूर द्वारा शेयर यह पोस्ट काफी इमोशनल है। साथ ही उनकी इस पोस्ट पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर, भावना पांडे, सोनाली बेंद्रे के साथ कई सितारों ने कमेंट किए। साथ ही ऋषि कपूर को याद किया।'

 

 

बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी की 2 तस्वीरें शेयर 

मां नीतू की इस पोस्ट के बाद बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी 2 तस्वीरें शेयर है। उसमें एक तस्वीर उनके पापा (ऋषि कपूर) के साथ उनके बचपन की है। वहीं दूसरी फोटो उनके बचपन की है, जिसमें बेटी रिद्धिमा को पापा ऋषि ने गोद में उठाया हुआ है। 

 

 

Related News