27 APRSATURDAY2024 8:32:25 PM
Nari

Good News शेयर करते ही Troll हुई नयनतारा, लोग बोले- शादी के 4 महीने बाद कैसे हो गए बच्चे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Oct, 2022 11:18 AM
Good News शेयर करते ही Troll हुई नयनतारा, लोग बोले- शादी के 4 महीने बाद कैसे हो गए बच्चे

साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा जितनी अपनी शादी को लेकर चर्चा में रही उतनी ही चर्चा चल रही है उनके बच्चों की। नयनतारा और विग्नेश शिवन ने हाल ही में फैंस को गुडन्यूज सुनाकर खुश करने के साथ- साथ हैरान भी कर दिया है। क्याेंकि शादी के कुछ महीने बाद ही यह दोनों मां-बाप बन गए हैं, अब ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है। 

PunjabKesari

दरअसल विग्नेश शिवन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट के जरिए अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी दी। उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों के पैरो की तस्वीर शेयर कर लिखा-  'नयनतारा और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हम ब्लेस्ड हैं, कि हमें जुड़वा बच्चे हुए हैं। हमारी सभी प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद हमारे बच्चे के रूप में आया है। हमें आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। हमारे उइरो और उलगाम के लिए। दोनों के आने हमारी जिंदगी और भी खूबसूरत हो गई है। भगवान डबल महान है।'

PunjabKesari

इसके अलावा विग्नेश ने  नयनतारा की भी एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बच्चों के  पैर पकड़ती नजर आ रही है। जहां एक तरफ फैंस उन्हें नन्हे मेहमानों के लिए बधाइयां दे रहे है, तो वहीं कुछ इस बात से हैरान हैं कि शादी के 4 महीने बाद ही बच्चे कैसे हो गए। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि  नयनतारा और विग्नेश ने पहले सरोगेसी का फैसला किया और चीजें कंफर्म होने के बाद शादी की।

PunjabKesari

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि भारत में सरोगेसी को व्यापार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स का यह भी सवाल है कि  कपल ने सरोगेसी की मदद ली है या फिर दोनों बेटों को Adopt किया है। याद हो कि पिछले कुछ समय से नयनतारा की प्रेग्नेंसी को लेकर भी तमाम कयास लगाए जा रहे थे। अब सरोगेसी  वाली बात ने सभी को हैरान कर दिया है। 

PunjabKesari

नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 9 जून 2022 को चेन्नई में शादी की थी। साल 2016 में दोनों ने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी. इसके बाद साल 2021 में दोनों सगाई कर ली थी। बता दें कि नयनतारा साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस है वो एक फिल्म के लिए लगभग 3 करोड़ रुपए चार्ज करती है। उनकी नेटवर्थ 171 करोड़ रुपए बताई जाती है।

Related News