26 APRFRIDAY2024 7:58:32 PM
Nari

नवरात्रि में माता रानी को लगाएं खोए पेड़े का भोग

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Oct, 2021 09:56 AM
नवरात्रि में माता रानी को लगाएं खोए पेड़े का भोग

नवरात्रि का पावन त्योहार आज से शुरु हो गया है। इस दौरान देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने का विशेष महत्व है। नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। मान्यता है कि देवी मां को सफेद चीज या गाय के देसी से तैयार मिठाई का भोग लगाना चाहिए। ऐसे में आज हम आपके लिए खास खोए के पेड़े की रेसिपी लेकर आए हैं। आप इसे बनाकर देवी मां को भोग लगा सकती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि...

सामग्री

खोया - 1 कप (कद्दूकस किया)
चीनी - 1/4 कप
गुनगुना दूध - 3 बड़े चम्मच
केसर - 6 से 7 धागे
देसी घी - 1,1/2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
पिस्ता- जरूरत अनुसार (कटे हुए)

PunjabKesari

विधि

. सबसे पहले दूध में केसर मिलाकर अलग रख दें।
. अब पैन में घी गर्म करके उसमें खोया 10-15 मिनट तक धीमी आंच में खोया भूनें।
. इसमें केसर वाला दूध और चीनी मिलाएं।
. अब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और मावा पैन का किनारा छोड़ने तक पकाएं।
. तैयार मिश्रण को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।
. अब हाथों पर थोड़ा घी लगाएं और थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर पेड़े बनाएं।
. इसे पिस्ता से गार्निश करके प्लेट में रखें और देवी मां को भोग लगाएं।

Related News