05 MAYSUNDAY2024 9:39:18 AM
Nari

दुनिया को अलविदा कह गए 'हम आपको है कौन' फेम संगीतकार, हार्ट अटैक से हुआ निधन

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 22 May, 2021 04:26 PM
दुनिया को अलविदा कह गए 'हम आपको है कौन' फेम संगीतकार, हार्ट अटैक से हुआ निधन

बाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कई हिट फिल्मों में संगीत देने वाले दिग्गज म्यूजुक कंपोजर विजय पाटिल उर्फ राम लक्ष्मण का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 'मैंने प्यार किया', 'हम आपको है कौन' जैसी सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया है। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक राम लक्ष्मण का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने बीती रात नागपुर में आखिरी सांस ली। गायिका लता मंगेश्कर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा, 'मुझे अभी पता चला की बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी का स्वर्गवास हुआ। यह सुनके मुझे बहुत दुख हुआ।' 

 

 

लता मंगेश्कर अगे लिखती हैं, 'वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनके विनम्रन श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।' 

कैसे पड़ा राम-लक्ष्मण नाम?

बता दें विजय पाटिल पहले लक्ष्मण के नाम से मशहूर थे। जिसके बाद उनके साथ राम की जोड़ी बनी और हिंदी सिनेमा में राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे। फिर अचानक राम का निधन हो गया। जिसके बाद वियज पाटिल ने अपना पूरा नाम राम लक्ष्म रख लिया। 

Related News