24 APRWEDNESDAY2024 2:59:49 PM
Nari

मां ने टंकी में डुबोकर मार दी तीन महीने की बच्ची, पहले गूगल में सर्च किया था मारने का तरीका

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Oct, 2021 10:29 AM
मां ने टंकी में डुबोकर मार दी तीन महीने की बच्ची, पहले गूगल में सर्च किया था मारने का तरीका

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से बेहद ही खौफनाक घटना सामने आई। यहां एक  महिला ने पानी में डुबोकर मारने का तरीका इंटरनेट पर सर्च करने के बाद अपनी तीन महीने की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। बताया जा रहा है पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। 

परिवार वालों को किया गुमराह

यह घटना उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर खाचरोद कस्बे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार घटना से पहले महिला ने अपने मोबाइल फोन पर सर्च किया कि कैसे किसी को डुबोकर मारा जाता है। इसके बाद महिला ने चिल्लाते हुए अपने घर वालों को बताया कि उसकी बेटी घर से गायब हो गई। बच्ची कहीं ना मिलने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। 

बेटी को पंसद नहीं करती थी मां 

बाद में बच्ची का शव घर की छत पर स्थित पानी की टंकी में तैरता हुआ पाया गया।  पुलिस ने हत्या के आरोप में बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया है।  लेकिन उसका कहना है कि  उसने बेटी की हत्या नहीं की है। वहीं परिवार वालों का कहना है कि  3 महीने की मासूम बच्ची सबकी लाड़ली थी, लेकिन उसकी मां को वह बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। 

बेटा चाहती थी महिला

वह बच्ची का कोई भी काम नहीं करती थी, परिवार के दूसरे लोग ही उसका ध्यान रखते थे।  बताया जा रहा है कि स्वाति शुरुआत से ही बेटा चाहती थी, ऐसे में बेटी पैदा होने पर वह खुश नहीं हुई। नया मोबाइल मिलते ही उसने बच्ची को मारने के तरीके देखे, उसके बाद बच्ची को मार डाला।  पुलिस को यह भी पता चला कि वर्ष 2018 के बाद से यह महिला अपने पति पर परिवार से अलग रहने के लिए दबाव बना रही थी।
 

Related News