19 APRFRIDAY2024 9:30:06 AM
Nari

चेहरे के तिल खोलते हैं व्यक्ति के जीवन के कई राज

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 05 Oct, 2022 02:00 PM
चेहरे के तिल खोलते हैं व्यक्ति के जीवन के कई राज

चेहरे पर तिल होना खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है। तिल ना सिर्फ चेहरे को आकर्षक बनाता है बल्कि इनका एक मतलब भी होता है। तिल व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ कहता है। चलिए जानते है कि भाग्य के क्या-क्या रहस्य खोलता है चेहरे का तिल।  

होठों पर तिल

बहुत से लोगों के होठों पर तिल होता हैं। जिन लोगों के होंठ पर दाहिनी ओर तिल होता है, वे लोग परफेक्ट होते हैं। वो अपना सारा काम अच्छे से करते हैं। उनका दिमाग बहुत तेज होता है। उन्‍हें हर मुद्दे की समझ होती है। वहीं जिन लोगों के होंठ के बायीं तरफ दायें कोने पर तिल होता है, उन्हें कई बार जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari

आंखों पर तिल

ज्योतिष शास्त्रों के मानें तो जिन लोगों के दाहिनी आंख के आसपास तिल होता वे लोग अमीर होते है। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है। वहीं जिन लोगों की आंख के बाईं ओर तिल होता है, वे थोड़े घमंडी और सख्‍त होते हैं। ऐसे लोगों को खुद पर बहुत गर्व होता है।

माथे पर तिल

अगर आपके माथे पर तिल है तो इसका मतलब है कि आपको शुरुआत में अपने जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ेगा हालांकि कड़ी मेहनत से आपको सफलता मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपको बता दें कि जिन लोगों के माथे के बीच में तिल होता है वे बहुत प्यार करने वाले होते हैं और ऐसे लोग दूसरों को बहुत अच्छी तरह समझते हैं और उनके साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं।

PunjabKesari

नाक पर तिल

अगर आपकी नाक पर तिल है तो आपको जीवन में अलग-अलग जगहों की यात्रा करने का मौका मिलेगा। हालांकि ऐसे लोगों की शादीशुदा या लव लाइफ थोड़ी अशांत रहती है।इसमें कुछ न कुछ दिक्कतें आती रहती हैं। जिनके नाक के दाहिनी ओर तिल होता है, वे बहुत ही उच्च विचार के होते हैं। 

वहीं जिन लोगों की नाक के नीचे तिल होता है, वे बहुत यात्रा करते हैं. जिन लोगों की नाक के बायीं ओर तिल होता है वे कलाकार होते हैं। ऐसे लोग कला के क्षेत्र में रुचि रखते है और साथ ही इनके कई अफेयर्स भी होते हैं।

Related News