29 APRMONDAY2024 10:58:43 PM
Nari

चेहरे पर पड़े तिल खोलते हैं जीवन के कई राज, ऐसे जानें आपमें क्या है खास

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Feb, 2022 12:35 PM
चेहरे पर पड़े तिल खोलते हैं जीवन के कई राज, ऐसे जानें आपमें क्या है खास

हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल होते हैं। ये तिल जन्म से होने के अलावा अपने आप बनते व बिगड़ते रहते हैं। वहीं कई तिल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करते हैं। मगर समुद्र शास्‍त्र अनुसार, चेहरे पर पड़े ये तिल हमारे जीवन से जुड़े कई राज भी बयां करते हैं। जी हां, इससे किसी के नेचर व जीवन से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जाना जा सकता है। चलिए आज हम आपके चेहरे पर पड़े इन तिल के मतलब बताते हैं...

नाक पर तिल

जिन लड़कियों की नाक पर तिल होता है वे प्रतिभाशाली व्यक्तितत्व की होती है। समुद्र शास्‍त्र अनुसार, इनका जीवन सुख-सुविधा से भरा रहता है। इसके अलावा नाक पर तिल होने वाली लड़कियां भाग्यशाली मानी जाती है।

PunjabKesari

भौंहों पर तिल

जिन लड़कियों की भौहों पर तिल होता है वे अक्‍सर यात्राओं में रहते हैं। दाईं भौंह पर तिल होने का मतलब जीवन सुख से बीतेगा। वहीं दूसरी ओर बाईं भौंह के तिल होना खुशहाल दांपत्‍य जीवन का इशारा करता है।

आंख की पुतली पर तिल

वैसे तो आंख की पुतली पर तिल बहुत लोगों में देखा जाता है। मगर ये तिल सामने वाले के विचारों को बताते हैं। अगर किसी लड़की के दाई पुतली पर काला तिल है तो वे ऊंचे विचारों वाली मानी जाती है। वहीं दूसरी ओर बाई पुतली पर बना तिल उसके विचार कुत्सित होने का इशारा करता है।

कान पर तिल

कान पर तिल होना अशभ माना जाता है। समुद्र शास्‍त्र अनुसार, किसी लड़की के कान पर तिल होना अल्पायु होने का इशारा करता है।

होंठ पर तिल

होंठ पर बना तिल चेहरे की खूबसूरती निखारने का काम करता है। ऐसी लड़कियां दयालु व रोमांटिक नेचर की होती है। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ खुशनुमा बीतती है। मगर होंठ के नीचे तिल होने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari

मुंह पर तिल

मुंह के आसपास तिल होना शुभ माना गया है। ऐसी लड़कियों को भाग्यशाली माना जाता है। समुद्र शास्‍त्र अनुसार, मुखमंडल के आसपास तिल होने वाली लड़कियों को जीवन में हर सुख मिलता है।

गाल पर तिल

दाएं गाल पर तिल होना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। मगर बाएं गाल पर तिल होने से जीवन में आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

जबड़े पर तिल

वैसे तो जबड़े पर तिल बहुत कम लोगों के होता है। समुद्र शास्‍त्र अनुसार ऐसी लड़कियों को जीवन में हमेशा सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव होने का सामना करना पड़ता है।

pc: pinterest

Related News