26 APRFRIDAY2024 12:01:10 PM
Nari

लव या अरेंज, शरीर पर पड़े तिल से जानें कैसी होगी आपकी शादी?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Sep, 2021 01:24 PM
लव या अरेंज, शरीर पर पड़े तिल से जानें कैसी होगी आपकी शादी?

शादी को लेकर हर लड़की के कई सपने होते हैं। वहीं आजकल की लड़कियां खुद की मर्जी से लाइफ पार्टनर चुनना पसंद करती है। ऐसे में अक्सर लड़कियों के मन में यह सवाल रहता है कि उनकी शादी अरेंज होगी या लव। मगर ज्योतिष व हस्तरेखा शास्त्री अनुसार, हमारे चेहरे व शरीर पर पड़े तिल से इस बात का कुछ हद तक पता लगाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

आंखों पर तिल होना

जिन लड़कियों की आंखों के दाईं हिस्से पर तिल हो वे लड़कों को जल्दी ही आकर्षित कर लेती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इन लड़कियों का लव लक बेहद मजबूत होता है। ऐसे में ये अपनी पसंद के लड़के से शादी करती है यानि इनकी लव मैरिज होने के आसार ज्यादा होते हैं। मगर इन लड़कियों को अपना रिश्ता मजबूत बनाएं रखने के लिए इस पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। नहीं तो इनके पार्टनर का ध्यान इधर-उधर जा सकता है।

PunjabKesari

कान पर तिल होना

कई लड़कियों के कान के अंदर की ओर तिल होता है। यह इस बात का संकेत देता कि ये सामने वाले को पूरी तरह जानकर ही शादी का फैसला लेगी। ऐसे में इनकी लव मैरिज होने के चांचिस ज्यादा होती है। इसके साथ ही ये लड़कियां पारंपरिक तरीके से शादी करना पसंद करती है। इसके अलावा ये लड़कियां काफी अच्छी होममेकर होने से घर अच्छे से संभालती है।

गालों पर तिल होना

जिन लड़कियों के गाल पर तिलl होता है वे जिंदगी में एक बार प्यार व शादी करने में विश्वास रखती है। इसलिए एक बार किसी से प्यार होने पर ये पूरी तरह उसके प्रति समर्पित हो जाती है। साथ ही उनसे ही शादी करती है। इसके अलावा गाल पर पड़ा तिल इस बार का संकेत भी देता है कि ये जल्दी किसी के प्यार में पड़ती नहीं है। ऐसे में ये अरेंज मैरिज करना पसंद करती है।

PunjabKesari

होंठों पर तिल होना

जिन महिलाओं के होंठों पर तिल होना खुले व स्वतंत्र विचारों वाली होती है। ये जल्दी ही सामने वाले से इंप्रेस हो जाती है। साथ ही किसी के प्यार में पड़ने पर ये खुद ही प्रपोज करती है। ये जिदंगी में प्यार को बेहद अहमियत देती है। ऐसे में ये पार्टनर की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। इसलिए ये लड़कियां अरेंज की जगह पर लव मैरिज करने में विश्वास रखती है।

PunjabKesari

हाथ पर तिल होना

अगर किसी महिला के बाजू की ऊपरी ओर तिल हो तो ये शादी का फैसला लेने में समय लेती है। ऐसी लड़कियां अपनी उम्र से कम या अधिक लड़कों के प्रति जल्दी ही आकर्षित हो जाती है। इसके अलावा पार्टनर चुनने में देरी लगाने के कारण ये देरी से शादी करती है।

 

Related News