23 APRTUESDAY2024 8:40:52 AM
Nari

सुशांत के लिए उठाई मनोज तिवारी ने आवाज तो मिली जान से मारने की धमकी

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 27 Oct, 2020 04:52 PM
सुशांत के लिए उठाई मनोज तिवारी ने आवाज तो मिली जान से मारने की धमकी

बाॅलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है। एक्टर के निधन के बाद से ही फैंस उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं एक्टर और भाजपा सांसद भी सुशांत को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस बीच किसी ने मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी दी है। खुद मनोज तिवारी ने इस बात की जानकारी दी। 

PunjabKesari

हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रैली निकाली गई। इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा, 'सुशांत मामले में आवाज उठाने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। मुझे कहा गया है कि अगर आवाज उठाई तो गोली मार दी जाएगी।' एक्टर ने आगे कहा, 'मैं कांग्रेस और उनके साथ गठबंधन के साथियों को कहूंगा कि मैं बिहार के बच्चे के साथ अन्याय होते हुए नहीं देख सकता।' 

PunjabKesari

मनोज तिवारी ने यहां तक कह दिया कि सुशांत के निधन के पीछे कांग्रेस का हाथ है। सुशांत की हत्या की गई है और कांग्रेस ने एफआईआर भी दर्ज नहीं होने दी। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस सुशांत के हत्यारों को बचा रही थी उन्होंने उन्हीं से जाकर हाथ मिला लिया है।

PunjabKesari

गौरतलब है सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। पहले इस केस की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। जिसके बाद सीबीआई के पास सुशांत केस चला गया था। वहीं अब इस केस की जांच सीबीआई के साथ-साथ एनसीबी भी कर रही है।

Related News