08 MAYWEDNESDAY2024 1:56:08 AM
Nari

मलेरिया के लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, एेसे करें बच्चों का बचाव

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 25 Jul, 2018 06:00 PM
मलेरिया के लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, एेसे करें बच्चों का बचाव

मानसून के मौसम में मच्छरों का आंतक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। मच्छरों के कारण मलेरिया होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। विश्व मलेरिया रिपोर्ट के मुताबिक हर साल लगभग 22 प्रतिशत बच्चे इसकी चपेट में आ जाते हैं। एेसे में बहुत जरूरी है कि बच्चों की इस मौसम में खास देखभाल की जाए। आपको बता दें मच्छरों के काटने पर 7 से 8 दिन बाद मलेरिया के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आज हम आपको मलेरिया के लक्षण और इससे बच्चों को बचाने के कुछ तरीके बताएंगे। 

 

मलेरिया के लक्षण

1. तेज बुखार 
2. सिर और मांसपेशियों में दर्द
3. कमर दर्द
4. उल्टी आना
5. पीलिया होना
6. पेशाब कम होना
7. दौरे आना
8. बेहोश होना
8. सांस लेने में तकलीफ होना

 

इस तरह करें मलेरिया से बचाव

1. बच्चे को पूरे कपड़े पहनाएं
मानसून के मौसम में बच्चों को पूरे कपड़े पहनाएं। ताकि मच्छर उनको काट ना सके। जब भी बच्चा घर के बाहर जाएं उनको लंबी बांह की शर्ट के साथ फूल लोअर जरूर पहनाएं। 

 

2. शाम को बच्चों को ना भेजे बाहर
बच्चों को शाम के समय बाहर ना जाने दें। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि बच्चा जहां खेलने जा रहा है उसके आस कुड़ा ना हो। शाम के समय बच्चों को छत पर भी न जानें दें। क्योंकि खुली हवा में भी मच्छर ज्यादा होते हैं।

 

3. मच्छर मारने वाली दवा
घर के बाहर ही नहीं मच्छर घर के अंदर भी होते है। इसलिए घर के अंदर के मच्छरो को भगाने के लिए मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव करें। घर में तेजपत्ता जलाकर रख सकते हैं। 

 

4. मच्छरदानी लगाएं
रात के समय बच्चों को पूरा कवर करके सुलाएं। आप चाहे तो घर में मच्छरदानी भी लगा सकते हैं। यह मच्छरों को दूर रखता है।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News