25 APRTHURSDAY2024 2:08:36 PM
Nari

हैंड सैनिटाइजर से ज्यादा बच्चों को डालें हाथ धोने की आदत, जानिए वजह

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 11 Jun, 2020 12:20 PM
हैंड सैनिटाइजर से ज्यादा बच्चों को डालें हाथ धोने की आदत, जानिए वजह

कोरोना वायरस से बचने के दो मुख्य तरीके हैं, पहला मास्क पहनकर रखना और दूसरा हाथों की साफ-सफाई। मगर अक्सर देखा गया है कि लोग साबुन से हाथ धोने की बजाय सैनिटाइजर का इस्तेमाल अधिक करते हैं। कुछ पेरेट्ंस ने तो बच्चों की पॉकेट में रखने के लिए हैंड सैनिटाइजर का स्टॉक अपने पास इकट्ठा करके रख लिया है। मगर क्या आप जानते हैं बच्चों के लिए हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल थोड़ा रिस्की हो सकता है।

nari

क्या है वजह?

हैंड सैनिटाइजर में जर्मस को मारने के लिए अल्कोहल मौजूद होती है। अब बच्चे तो बच्चे हैं, अगर आप उनको नहीं बताएंगे कि हैंड सैनिटाइजर लगाने के बाद हाथ मुंह के पास नहीं लेकर जाना तो बच्चे यह गलती कर सकते हैं। कई बार बच्चों को समझाऩे के बावजूद अनजाने में वो ऐसा कर जाते हैं। उनकी इस न समझी के चलते उनके मुंह में सैनिटाइजर में मौजूद अल्कोहल चली जाती है, जो उनकी सेहत को आगे चलकर नुकसान पहुंचा सकती है।

ऐसे में क्या किया जाए?

- बच्चों को समझाएं कि इधर-उधर बेवजह चीजों को मत छुएं।

- सैनिटाइजर से अधिक उन्हें हाथों को बार-बार धोना सिखाएं।

- हर 1 घंटे बाद उन्हें साबुन से हाथ धोने के लिए कहें।

- बच्चों के लिए घर पर हैंड सैनिटाइजर बनाएं।

nari

घर पर हैंड सैनिटाइजर बनाने का तरीका...

-एलोवेरा जेल
-डिस्टिल्ड वॉटर
-लौंग एसेंशियल ऑयल 
-लैवेंडर एसेंशियल ऑयल 
-विटामिन - ऑयल

इन सभी चीजों को मिक्स करें

एक चौथाई कप एलोवेरा जेल और 1 चौथाई चम्मच विटामिन-ई ऑयल डालें। इस मिश्रण में लौंग तेल की दो बूँद और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की दो बूंद डालें। इसे मिक्स होने के लिए कुछ मिनट छोड़ दें। इसके बाद, इसमें एक से दो बड़े चम्मच डिस्टिल्ड वॉटर डालें। आपका होममेड हैंड सैनिटाइटर तैयार है। इसे एक साफ, एयरटाइट कंटेनर में ठंडी और सूखी जगह स्टोर करें। बच्चों को घर पर बने इसी सैनिटाइजर का इस्तेमाल करवाएं।

nari

खुद भी करें होममेड सैनिटाइजर का इस्तेमाल

बच्चे ही नहीं आप खुद भी कोशिश करें घर पर बने सैनिटाइजर का ही इस्तेमाल करें। अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर के इस्तेमाल से हाथों पर एलर्जी का डर बना रहता है। हाथों की स्किन डेड हो सकती है। कई बार हाथों पर रैशेज और दाने भी निकल आते हैं। खासतौर पर जिन लोगों को स्किन एलर्जी की समस्या है, उन्हें मार्किट में मिलने वाले सैनिटाइजर का इस्तेमाल कम करना चाहिए। 


 

Related News