08 MAYWEDNESDAY2024 3:38:38 PM
Nari

मीठे में बनाएं टेस्टी Shahi Faluda

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 Jun, 2022 01:22 PM
मीठे में बनाएं टेस्टी Shahi Faluda

गर्मियों के दिनों में फालूदा खाना हर किसी को बहुत ही अच्छा लगता है। यह स्वाद से भरपूर होता है। हर कोई इसे बहुत ही चाव से खाता है। स्ट्रीट फूड के तौर पर भी इसे बहुत ही पसंद किया जाता है। बच्चे भी इसे बहुत ही स्वाद से खा लेंते हैं। आप गर्मियों के दिनों में उनके लिए शाही फालूदा बना सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री

मावा, रोज फ्लेवर कुल्फी - 6 
दूध - 2 लीटर 
सब्जा के सीड्स - 1/2 कप 
चीनी - 3 चम्मच 
जिलेटिन पाउडर - 2 चम्मच 
स्ट्रॉबेरी सिरप - 3 चम्मच 
फालूदा मिक्स पिस्ता फ्लेवर - 2 
ड्राई फ्रूट्स - 2 चम्मच 
टूटी फ्रूटी - 2 चम्मच 
चोको चिप्स - 2 चम्मच 
चेरी - 2 चम्मच 
रोज सिरप - जरुरतअनुसार 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप सब्जा के बीज लें और पानी में भिगोकर रख दें। 
2. 15 मिनट के लिए आप उन्हें पानी में भिगो दें। 
3. फिर जेली बनाने के लिए आप 2 कप पानी में चीनी डालकर गैस पर उबालने के लिए रख दें। 
4. जैसे ही पानी में चीनी घुल जाए तो उसमें जिलेटिन पाउडर डाल दें। 
5. 5 सैकेंड के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। 
6. इसके बाद इसमें स्ट्रॉबेरी जेल सिरप डालें और अतच्छे से मिला दें। 
7. जेली को जमाने के लिए फ्रिज में रख दें। 
8. फिर आप बर्तन में दूध डालें और गैस पर उसे उबलने के लिए रख दें। 
9. जैसे ही दूध में उबाल आ जाए तो उसमें पिस्ता फालूदा डाल दें। 
10. गाढ़ा होने तक दूध को अच्छे से बाल लें।
11. जैसे ही दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें । दूध को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। 
12. जमी हुई जेली को किसी गिलास में निकालें और उसमें सब्जा के बीज डालें। 
13. फिर इसमें पिस्ता फालूदा, रोज कुल्फी, रोज सिरप और जेली मिलाएं। 
14. इसके बाद इसमें टूटी फ्रूटी, चोको चिप्स, ड्राई फ्रूट्स सारी चीजें डालकर अच्छे से मिला लें। 
15. सारी चीजों को अच्छे से मिला लें और फिर इसमें बर्फ मिलाएं। 
16. आपका स्वादिष्ट शाही फालूदा बनकर तैयार है। ठंडा-ठंडा सर्व करें। 

919 Praveen Pictures Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

Related News