27 APRSATURDAY2024 5:27:00 AM
Nari

ब्लैक प्रिंटेड Outfit में माधुरी का रैंप वॉक, आदित्य संग जाह्नवी ने दिखाई दिलकश अदाएं

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Mar, 2024 11:12 AM
ब्लैक प्रिंटेड Outfit में माधुरी का रैंप वॉक, आदित्य संग जाह्नवी ने दिखाई दिलकश अदाएं

लैक्मी फैशन वीक का आखिरी दिन भी काफी सुर्खियों में रहा। फैशन काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से हो रहे इस कार्यक्रम के आखिरी दिन रैंप पर शहनाज गिल, सोनल चौहान, अदिति राव हैदरी, अनन्या पांडे, डायना पेंटी ने अपना जलवा दिखाया लेकिन इन सब हसीनाओं पर धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का लुक भारी पड़ा। फैशन वीक के आखिरी दिन माधुरी दीक्षित भी रैंप पर आई। वहीं जाह्नवी कपूर ने आदित्य रॉय कपूर के संग एंट्री ली। 

माधुरी दीक्षित फैशन वीक के आखिरी दिन राणा गिल के लिए शो स्टॉपर रही। एक्ट्रेस ने बॉसी अंदाज में रैंप पर वॉक किया। प्रिंटेड पैंट सूट में माधुरी बहुत ही गॉर्जियस नजर आई। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का प्रिंटेड पैटर्न पैंट सूट कैरी किया। मैचिंग टॉप, पैंट और जैकेट पहन माधुरी का ऑवरऑल लुक काफी कातिलाना था। इसके साथ उन्होंने हाई हिल्स कैरी की।  रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स के साथ धक-धक गर्ल ने अपने लुक में चार-चांद लगा दिए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

जाह्नवी कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने एक साथ रैंप पर वॉक किया। दोनों ने ही फैशन ब्रांड कल्कि के लिए अपना जलवा दिखाया। लुक की बात करें तो जाह्नवी ने वाइन कलर का फिशकट लहंगा कैरी किया। जाह्नवी के लंहेग पर हैवी सितारों से वर्क किया हुआ था। इसके सात उन्होंने जो ब्लाउज कैरी किया उसमें पीछे लॉन्ग ट्रेल थी। बालों में बन, कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

आदित्य रॉय कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लैक शर्ट के साथ मैचिंग जैकेट और पैंट वियर की। ऑवरऑल लुक में वह भी काफी डैशिंग नजर लगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अनन्या पांडे ने भी रैंप पर आखिरी दिन अपना जलवा दिखाया। अनन्या ने डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैंप पर वॉक किया। लुक की बात करें तो उन्होंने ऑफ शॉल्ड ब्लैक ड्रेस वियर की जिस पर सिल्वर वर्क किया हुआ था।  इसके साथ मैचिंग बूट्स पहने। कानों में लॉन्ग ईयररिंग्स और बालों में पोनी बनाकर अनन्या ने अपना लुक कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

Related News