20 APRSATURDAY2024 12:12:02 PM
Nari

किस्मत यूं ही नहीं चमकी, घर के हालात और बचपन के संघर्ष ने उन्हें बनाया पॉपस्टार Rihanna

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 12 Dec, 2020 12:39 PM
किस्मत यूं ही नहीं चमकी, घर के हालात और बचपन के संघर्ष ने उन्हें बनाया पॉपस्टार Rihanna

आज महिलाएं हर एक क्षेत्र में अपना नाम कमा रही हैं। मनोरंजन की दुनिया में, कारोबार में, राजनीति में और हर एक क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं। हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया की 100 सबसे पावरफुल वुमेन की लिस्ट जारी की है। जिसने एक बार फिर दिखा दिया कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। इस लिस्ट में 30 देशों की महिलाएं शामिल रहीं, जिसमें भारत की महिलाओं ने भी बेहरतीन प्रदर्शनी से इस लिस्ट में जगह बनाई। वहीं बात अगर दूसरे देशों की महिलाओं की करें तो वो भी पीछे नहीं रहीं। इस लिस्ट में सिंगर, एक्ट्रेस व बिजनेसवुमेन रिहाना का भी नाम शामिल है। दरअसल रिहाना इस लिस्ट में 69वें स्थान पर रही हैं। 

PunjabKesari

रिहाना को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है अगर आप इंग्लिश गाने सुनते हैं तो आपने रिहाना को तो जरूर सुना होगा। रिहाना के आज दुनिया भर में बहुत सारे फैंस हैं लेकिन रिहाना के लिए इस सफलता को हासिल करना इतना आसान नहीं था। तो चलिए आज हम आपको रिहाना की संघर्ष भरी कहानी बताते हैं कि कैसे एक आम लड़की आज दुनिया की सबसे पॉवरफुल महिला बन गई। 

कौन हैं रिहाना ?

रिहाना का पूरा नाम रोबीन रिहाना फेंटी है। वे एक कलाकार, अभिनेत्री, सॉन्ग राइटर, सिंगर और बिजनेसवुमेन हैं। रिहाना ने लगभग सात साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था और उन्होंने अपने सफर में अपने बहुत से हिट गाने गाए हैं। 

अपने नाम कर चुकी हैं कईं अवॉर्ड्स 

रिहाना को बहुत से पुरस्कार भी मिल चुके हैं। इनमे वर्ल्ड्स बेस्ट-सेलिंग पॉप फिमेल आर्टिस्ट,  फिमेल एंटरटेनर ऑफ़ द इयर के लिए 2007 वर्ल्ड म्यूज़िक अवार्डों के साथ-साथ फेवरेट सॉल/R&B फिमेल आर्टिस्ट और फेवरिट पॉप/रॉक फिमेल आर्टिस्ट के लिए 2008 में अमेरिकन म्यूज़िक अवार्ड मिल चुका है। इस लिस्ट में और भी बहुत सारे अवॉर्ड्स शामिल हैं।

बचपन में देखी कईं मुश्किलें

PunjabKesari

रिहाना ने बचपन में बहुत सारी परेशानियां झेली। जिसका असर उनकी जिंदगी पर तो पड़ा ही साथ ही उनकी सेहत पर भी इसका असर दिखने लगा था। दरअसल रिहाना के पिता को कोकीन और शरीब की लत थी जिसके कारण रिहाना की मां के साथ उनके पिता की हमेशा अनबन रहती थी। अपने माता-पिता को इस हालत में देख रिहाना पर इसका काफी बुरा असर पड़ा। हालांकि जब वह 14 साल की थी तब उसके माता-पिता की शादी टूट गई। इसके बाद रिहाना की लाइफ बदलती गई। 

7 साल की उम्र में संगीत गाना किया शुरू 

रिहाना को हमेशा से संगीत सुनने में काफी दिलचस्पी थी और महज 7 साल की उम्र में रिहाना ने संगीत गाना शुरू कर दिया था। इसके बाद साल 2003 में जब रिहाना महज 15 साल की थी तो उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक संगीत ग्रुप बनाया। रिहाना की किस्मत तब बदली जब उनकी टीम ने अमेरिकी रिकॉर्ड निर्माता इवान रोजर्स को ऑडीशन दिया। 

इवान रोजर्स ने सिर्फ रिहाना को किया सेलेक्ट 

रिहाना के संगीत के तो इवान रोजर्स भी दिवाने हो गए थे यही वजह रही कि उन्होंने पूरे ग्रुप में से सिर्फ रिहाना को चुना और रिहाना के आगे उन्हें उनके दोस्त नजर ही नहीं आए। इसके बाद रिहाना को इवान रोजर्स ने अमेरिका में डेमो टेप रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया। इस एक मोड़ ने रिहाना की लाइफ ही बदल डाली। 

 2005 मे रिलीज की ऐलबम जिसने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड 

PunjabKesari

रिहाना ने अपनी पहली ऐलबम को 2005 में रिलीज किया। जिसने रिहाना की लाइफ को पूरी तरह से बदल दिया। लोगों ने रिहाना की इस ऐलबम को बेहद प्यार दिया। इस ऐलबम ने अपने पहले सप्ताह में 69,000 प्रतियों की बिक्री की और बिलबोर्ड 200 में दस नंबर पर पहुँच गया। इस ऐलबम ने दुनिया भर में 10 मिलियन से भी अधिक प्रतियों की बिक्री की। इसके बाद रिहाना ने एक्टिंग करियर में भी अपना सिक्का अजमाया और लोगों ने उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ की। 

सामाजिक कार्यों में भी आगे हैं रिहाना 

आपको बता दें कि रिहाना लोगों की मदद के लिए आग रहती हैं। उन्होंने 2006 में बिलीव फाउंडेशन की स्थापना की जिसके द्वारा वह बिमार बच्चों की मदद करती हैं। रिहाना ने इस फाउंडेशन की स्थापना करते हुए कहा था कि जब वह छोटी थी और टीवी देखती थी तो बच्चों को कष्ट भोगते हुए वह हमेशा कहती थीं कि जब  वह बड़ी हो जाएंगी तो इनकी मदद जरूर करेंगी। 

मनोरजंन क्षेत्र के साथ-साथ बिजनेस में भी आगे रिहाना 

रिहाना जितना संगीत और एक्टिंग में आगे रहती है उतना ही वह बिजनेस लाइन में भी एक्टिव है। उन्होंने अपने सरनेम फेंटी के नाम से बहुत से प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं जैसे कि Fenty Beauty, Fenty Skin, Fenty fashion brands। वह इसके अलावा और भी बहुत सारे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स चलाती हैं। 

कर चुकी हैं बहुत सारे स्टार्स को डेट

PunjabKesari

आपको बता दें कि रिहाना बहुत सारे स्टार्स को डेट भी कर चुकी हैं। इनमें से सिंगर  Chris Brown का नाम भी शामिल है।  

600 मिलियन डॉलर नेट वर्थ 

आपको बता दें कि हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन द्वारा जारी की गई 100 सबसे पावरफुल वुमेन की लिस्ट में रिहाना 69वें नंबर है और उनकी कुल नेट वर्थ 600 मिलियन डॉलर है। वह मनोरजंन दुनिया के साथ-साथ कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से भी बहुत सारी कमाई करती हैं।

Related News