05 DECFRIDAY2025 2:52:41 PM
Nari

कोरियन फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका: मशहूर एक्ट्रेस का कम उम्र में  कैंसर से निधन

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 14 Jul, 2025 02:31 PM
कोरियन फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका: मशहूर एक्ट्रेस का कम उम्र में  कैंसर से निधन

 नारी डेस्क: कोरियन फिल्म इंडस्ट्री में एक दुखद खबर आई है। मशहूर एक्ट्रेस कांग सियो-हा का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया है। वह महज 31 साल की थीं। कांग सियो-हा की मौत की खबर मिलते ही पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर फैल गई है। कोरियाई मीडिया ने भी उनके निधन की पुष्टि की है और बताया है कि वे कैंसर से पीड़ित थीं।

अंतिम संस्कार कब होगा?

स्पोर्ट्स क्विंगयांग की रिपोर्ट के अनुसार, कांग सियो-हा का अंतिम संस्कार 16 जुलाई, बुधवार को किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार साउथ ग्योंग सांग के हामान में किया जाएगा। इस खबर ने उनके फैंस को गहरा सदमा दिया है और वे सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दुखद खबर: टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस पर पति ने चाकू से हमला कर... हत्या की कोशिश

परिवार ने लिखा इमोशनल पोस्ट

कांग सियो-हा के परिवार ने उनके निधन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। परिवार ने लिखा कि इतने दर्द और तकलीफ सहते हुए भी वह हमेशा अपने करीबी लोगों का ख्याल रखती थीं। कई महीनों तक वे ठीक से खा नहीं पाईं, लेकिन फिर भी दूसरों की चिंता करती रहीं। परिवार ने कहा कि वे उन्हें मिस करेंगे और आशा करते हैं कि अब वे किसी भी दर्द से दूर, खुश होंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 은 (@feb.eun)

ये भी पढ़ें: मशहूर स्टंटमैन की फिल्म सेट पर एक्शन सीन शूट करते वक्त मौत, पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

कांग सियो-हा का फिल्मी सफर

कांग सियो-हा कोरियन फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। उन्होंने कई लोकप्रिय के-ड्रामा और फिल्मों में काम किया है। उनकी मशहूर रचनाओं में ‘फर्स्ट लव अगेन’, ‘नोबडी नोज’, ‘फ्लावर्स ऑफ द प्रिजन’, ‘थ्रू द वेव्स’ और ‘स्कूल गर्ल डिटेक्टिव्स’ शामिल हैं। हाल ही में वह फिल्म ‘इन द नेट’ की शूटिंग कर रही थीं, जिसमें किम सियो-हो और पार्क ग्यू यंग भी मुख्य भूमिका में हैं।

यह खबर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद है। कांग सियो-हा ने छोटी उम्र में ही अपनी मेहनत और प्रतिभा से लोगों का दिल जीता था। उनके निधन से सभी स्तब्ध हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

  

 

Related News