20 APRSATURDAY2024 9:09:18 AM
Nari

अंगूठे के आकार से जानें कैसा होगा आपका जीवन?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Nov, 2020 11:03 AM
अंगूठे के आकार से जानें कैसा होगा आपका जीवन?

हाथों के साथ अंगूठे का आकार व लंबाई भी सभी की अलग-अलग होती है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, हाथों की रेखाओं के साथ अंगूठी का आकार व लंबाई भी स्वभाव व भविष्य के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। तो चलिए आज हम आपको अंगूठे के आकार के बारे में बताते है विस्तार से...

छोटा और मोटा अंगूठा 

जिन लड़कियों का अंगूठा छोटा और मोटा होता है। उन्हें जीवन में बहुत ही संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में अंगूठे को हम अशुभ भी कह सकते हैं। स्वभाव से गुस्सैल और अकड़ वाली होने से इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है। अपने इसी नेचर के चलते इन्हें जिंदगी में बहुत कुछ झेलना पड़ता है।

PunjabKesari

लचीला अंगूठा

जिन लड़कियों का अंगूठा लचीला होने से पीछे की तरफ मुड़ जाता है। वे किसी भी मौके का फायदा उठाने से चूकती नहीं है। ये परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम होती है। साथ ही दूसरों पर जल्दी ही भरोसा कर उन्हें अपना मान लेती है। बात इनकी आर्थिक स्थिति की करें तो इन्हें जीवन में पैसों की कोई कमी नहीं होती है। मगर फिर भी ये लड़कियां पैसे जोड़ने असमर्थ होती है। 

सख्त अंगूठा

अंगूठा अगर ज्यादा सख्य तो ऐसी लड़कियां थोड़ी जिद्दी स्वभाव की होती है। साथ ही इनका दिमाग बहुत ही तेज होता है। ऐसे में ये लड़कियां किसी भी काम को अच्छे से सोच-समझ कर करना ही सही समझती है। साथ ही एक बार जिस चीज व बात को लेकर अड़ जाती है। उसे पूरा करके ही मानती है। 

PunjabKesari

ऊपरी भाग से मोटा अंगूठा

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों का अंगूठा ऊपर की ओर से ज्यादा मोटा होता है। वे थोड़ी चालाक और हर काम में अपना भला सोचने वाली होती है। ऐसे में इनसे थोड़ा संभल कर रहने में ही भलाई है।

लंबा अंगूठा

जिन लड़कियों का अंगूठा ज्यादा लंबा होता है। वे तेज बुद्धि कि मालिक होती है। ये किसी भी समस्या का हल चुटकियों में निकाल देती है। अपने इसी गुण के चलते समाज में इन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है।
 

Related News