13 MAYMONDAY2024 3:11:20 AM
Nari

हैप्पी की जगह क्यों कहते हैं मैरी क्रिसमस? जानिए 'Merry' शब्द का अर्थ

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Dec, 2021 12:01 PM
हैप्पी की जगह क्यों कहते हैं मैरी क्रिसमस? जानिए 'Merry' शब्द का अर्थ

साल के आखिरे महीने दिसबंर में बड़ा दिन यानि 'क्रिसमस' का पर्व मनाया जाता है। यह हर साल 25 दिसबंर को पड़ता है। इस दिन यीशु के जन्मदिन के मौके पर ये खास त्यौहार सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास दिन पर सैंटा क्लाॅज बच्चों के लिए गिफ्ट व घर-परिवार के लिए खुशियां लेकर आते हैं। इस शुभ अवसर पर हर कोई एक-दूसरे को बधाई देते व मुंह मीठा करवाते हैं। लोग आपस में एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस कहते व इसके मैसेज भेजते हैं। मगर क्या आपने कभी इस बार पर ध्यान दिया है कि इस दौरान लोग 'हैप्पी क्रिसमस' की जगह 'मैरी' शब्द का इस्तेमाल क्यों करते हैं? मैरी शब्द का क्या अर्थ होता है और इस खास पर्व पर मैरी क्रिसमस ही क्यों कहा जाता है? चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको मैरी शब्द का अर्थ और इसे बोलने का मतलब बताते हैं...

मैरी का अर्थ

जर्मनिक और ओल्ड इंग्लिश से मिलाकर बने मैरी शब्द का मतलब आनंदित, खुशी माना जाता है। ऐसे में 'हैप्पी की तरह मैरी का अर्थ भी खुशी ही है।' मगर फिर भी लोग क्रिसमस में मैरी शब्द का प्रयोग करते हैं।

PunjabKesari

pc; freepik

हैप्पी की जगह इसलिए कहा जाता मैरी

मैरी शब्द का इस्तेमाल मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस द्वारा किया गया। उन्होंने अपने द्वारा लिखी 'अ क्रिसमस कैरोल' बुक में सबसे अधिक मैरी शब्द का इस्तेमाल किया। इसके बाद से लोगों ने हैप्पी की जगह मैरी क्रिसमस शब्द का प्रयोग शुरु कर दिया। इसतरह मैरी शब्द प्रचलन में आ गया। बता दें, इससे पहले हर कोई हैप्पी क्रिसमस ही कहता था। वहीं इंग्लैंड में आज भी कई लोग मैरी नहीं हैप्पी क्रिसमस कहते हैं। भले ही दोनों ही शब्द सही हैं मगर फिर भी प्रचलन में मैरी शब्द ही है।

यहां से आया मैरी शब्द

बात मैरी शब्द के इतिहास की करें तो यह 16वीं शताब्दी में आया। उस दौरान अंग्रेजी भाषा अपने शुरुआती अवस्था में ही थी। उसके बाद 18वीं और 19वीं शताब्दी में यह शब्द अधिक प्रचलित हो गया। ऐसे में क्रिसमस के साथ हर किसी ने हैप्पी की जगह मैरी शब्द का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया। मगर फिर भी क्रिसमस के अलावा किसी अन्य त्योहार में मैरी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया।

PunjabKesari

pc; freepik

हैप्पी क्रिसमस कहें या मैरी क्रिसमस?

वैसे तो दुनियाभर के लोग मैरी क्रिसमस ही कहकर ही एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। मगर आप चाहे तो हैप्पी क्रिसमस कहकर भी बधाई दे सकते हो। इसे गलत नहीं कहा जाएगा। 'हैप्पी क्रिसमस और मैरी क्रिसमस का अर्थ एक ही होने से आप अपनों को कुछ भी कहकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। '

 

 

Related News