30 APRTUESDAY2024 5:22:58 PM
Nari

कहीं भूत बनकर तो कहीं स्केट्स से मनाते हैं क्रिसमस, जानिए इस पर्व से जुड़ी अजीब परंपराएं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Dec, 2020 03:52 PM
कहीं भूत बनकर तो कहीं स्केट्स से मनाते हैं क्रिसमस, जानिए इस पर्व से जुड़ी अजीब परंपराएं

क्रिसमस का त्योहार देश-विदेश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोग एक-दूसरे को गिफ्ट्स देने के साथ पार्टी करते हैं। वे रात को साथ डिनर करके रातभर इस दिन का जश्न मनाते हैं। लोग क्रिसमस ट्री को सजाने के साथ रात के समय सांता आकर बच्चों को उसके मनपसंद गिफ्ट्स देते हैं। ऐसे में बच्चे हो या बड़े हर कोई दिन को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाता है। मगर इसके अलावा दुनियाभर इस त्योहार को मनाने के लिए अलग-अलग मान्यताएं जुड़ी है। साथ ही ये बड़े ही अजीबो-गरीब परंपरा को मानते हैं, जिस के बारे में जान कर आप भी हैरान हो जाओगे। तो चलिए आपको बताते हैं इन देशों के अजब-गजब रिवाज...

ऑस्ट्रिया

यहां क्रिसमस के दौरान एक व्यक्ति भयानक जंगली जानवर की तरह देखने वाला क्रिएचर व भूत बनता है। फिर वे पूरे शहर में घूमकर बच्चों को डराता है। इस परंपरा को निभाने के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में ही एक आदमी क्रमपुस की वेशभूषा पहन कर बच्चों को डराने के लिए शहर का चक्कर काटता है। 

PunjabKesari

जापान

इस देश में क्रिसमस के दिन लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं। साथ ही लाइट्स व कैंडल्स जलाकर चर्च और अपने घरों को रोशन करते हैं। इसके अलावा जापान में एक अजीब-सा रिवाज निभाने की परंपरा है कि लोग इस दिन केएफसी जरूर जाते हैं। साथ ही वहां खाते हैं। 

आइसलैंड

यहां पर क्रिसमस मनाने के लिए लोग 13 दिन पहले ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। लोग ट्रिक्सी ट्रोल की तरह दिखने वाले कैरेक्टर्स बनकर आइसलैंड में खेलते हैं। साथ ही इस समय परंपरा के मुताबिक बच्चे घर की खिड़की पर अपने सबसे सुंदर जूते रखते हैं। फिर वे कैरेक्टर्स अच्छे बच्चों के जूतों में उनके फेवरेट गिफ्ट व शरारती बच्चों के जूतों में सड़े हुए आलू रख देते हैं। 

नार्वे

यहां पर सालों पुरानी झाड़ू छिपाने की परंपरा निभाई जाती है। इन लोगों का मानना है कि क्रिसमस के दिन बुरी शक्तियां उड़ने के लिए झाड़ू को ढूंढ़ती है। ऐसे में लोग उससे बचने के लिए अपने घरों के झाड़ू छिपा देते हैं। 

PunjabKesari

वेनेजुएला

क्रिसमस के दौरान वेनेजुएला की राजधानी काराकास के सभी लोग कुछ अलग अंदाज से चर्च जाते हैं। वे सीधे पैदल या किसी साधन द्वारा चर्च जाने की जगह रोलर स्केट्स से स्केटिंग करते हुए वहां पहुंचते हैं। 

फिलीपींस

इस देश में क्रिसमस आने से पहले शनिवार को जायंट लैंटर्न फेस्टिवल मनाया जाता है। यहां की रौनक देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। साथ ही इस आयोजन में करीब 11 गांव हिस्सा लेते हैं। इसकी खास बात है कि इस फेस्टिवल में भाग लेने वाले को भव्य लैंटर्न बनना पड़ता है। ये दिखने में बहुत ही शानदार और क्रिएटिव होते हैं। इनकी लंबाई करीब 6 मीटर की होने के साथ इसे बिजली के बल्ब से सजाया जाता है। इसे जलाने पर लैंटर्न और भी खूबसूरती बिखेरते हैं। 

ब्रिटेन

ब्रिटेन में बड़े ही अलग तरीके से क्रिसमस मनाया जाता है। यहां पर बच्चे सैंटी के लिए एक कागज पर अपनी विश लिखते हैं। फिर फायर प्लेस पर जाकर उसे जलाते हैं। माना जाता है कि अगर उनकी चिट्ठी आग पकड़ लें तो सैंटा क्लॉज ने उनकी इच्छा पूरी करने का वादा किया है। 

PunjabKesari

आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे कमेंट, लाइक और शेयर जरूर करें। 
 

Related News