28 APRSUNDAY2024 8:33:27 PM
Nari

पार्टनर पर जान छिड़कती है अक्तूबर में जन्मी लड़कियां, जानिए इनकी खूबियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Oct, 2020 11:55 AM
पार्टनर पर जान छिड़कती है अक्तूबर में जन्मी लड़कियां, जानिए इनकी खूबियां

अक्तूबर के महीने से सर्दी के मौसम का आगाज हो जाता है। इस दौरान न ज्यादा गर्मी तो न ही ज्यादा ठंड होती है। ऐसे में ही बात इस महीने जन्मी लड़कियों की करें तो वे भी मौसम की तरह स्वभाव से मिली- जुली होती हैं। अपनी आशावादी सोेच के साथ ये लड़कियां जीवन के हर पड़ाव हो हंसते व मुस्कुराते गुजारती है। तो चलिए जानते हैं इनमें पाई जाने वाली बेहतरीन खूबियों के बारे में...

आकर्षक व प्रभावशाली व्यक्तितत्व

अक्तूबर के महीने में जन्मी लड़कियां बेहद ही आकर्षक व प्रभावशाली व्यक्तितत्व की मालिक होती है। इनके अंदर एक अलग ही खूबी होती है, जो दूसरों को जल्दी इंप्रेस करने का काम करती है। 

सकारात्मक सोच की मालिक 

ये लड़कियां जीवन के हर पड़ाव को सकारात्मक सोच के साथ पार करती है। किसी भी चीज या काम को लेकर डरने या घबराने की जगह अपनी सकारात्मक सोच से जीत हासिल कर लेती है। ऐसे में बहुत बार लोग इनसे ईर्ष्या भी करते हैं। 

nari,PunjabKesari

रोमांटिक

स्वभाव से रोमांटिक होने से ये लड़कियां किसी के प्यार में पड़ने से उसका इजहार करने से कतराती नहीं हैं। साथ ही अपने साथी पर जान छिड़कती है। उनका जीवन के हर एक मोड़ पर साथ देने के साथ एक अच्छी लाइफ पार्टनर साबित होती है। 

शांत स्वभाव 

इन लड़कियों को किसी को भी जज करना पसंद नहीं होता है। साथ ही किसी के द्वारा कुछ गलत करने पर भी ये जल्दी गुस्सा होने की जगह बात को वहीं बंद कर देना सही समझती है। ऐसे में बेहद स्वभाव से शांत होने से ये अपने इमोशन्स पर अच्छे से कंट्रोेल रखना जानती है। इनके इसी गुण के चलते इन लड़कियों के दोस्तों की लिस्ट काफी लंबी होती है। 

ईमानदारी

इन्हें झूठ बोलने की जगह हमेशा सच की लड़ाई लड़ना पसंद होता है। इसके साथ ही किसी की पीठ पीछे बुराई करने से भी ये लड़कियां कतराती है। ये जिसके साथ भी रिश्ता बनाती है। उसके साथ पूरी ईमानदारी के साथ जुड़ती है। साथ ही धोखा सहन न करने के चलते ये पार्टनर से भी ईमानदारी से रिश्ता बनाए रखने की उम्मीद करती है। 

nari,PunjabKesari

आशावादी 

अपने आशावादी गुण के चलते ये लड़कियां जीवन की बड़ी से बड़ी मुश्किल को आसानी से पार कर जाती है। ऐसे में ये किसी भी काम को करने में हार मानने की जगह पूरी ईमानदारी व दृढ़ संकल्प के साथ उसे पूरा करने की कोशिश में जुट जाती है। साथ ही ये अपने सकारात्मक स्वभाव से दूसरों को भी सच व सही की राह पर चलने के लिए प्रोत्साहित करती हुए एक अच्छे लीडर की भूमिका निभाती है। 

मुश्किलों का सामना करने वाली

इनके बारे में कहा जा सकता है कि इन लड़कियों के पास हर मुश्किल का हल होता है। ऐसे में ये किसी भी परिस्थिति से डरने या घबराने की जगह की शांत मन से उसका हल निकालना सही समझती है। साथ ही बेवजाह आगे की सोचने की जगह इन्हें वर्तमान में जीना पसंद होता है। 

खर्चीली 

बेहद खूबियों की मालिक होने के बावजूद भी ये लड़कियां पैसों के मामल में बेहद लापरवाह होती है। इन्हें लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है। ऐसे में नई- नई जगह पर घूमना, अलग व नई चीज खरीदना इन्हें काफी अच्छा लगता है। ये लड़कियां अपने साथ अपने परिवार व दोस्तों के लिए भी पैसा खर्च करने से कतराती नहीं हैं। 

दिन में भी सपने देखने वाली

ये लड़कियां जीवन में बहुत बार चीजों को समझने व स्वीकार करने की जगह सपनों में खो जाती है। इसतरह ये चीजों को अपने हिसाब से देखने लगती है, जो इनकी एक खामी के तौर पर समझी जा सकती है।

चीजों को जल्दी समझने में सक्षम

अक्तूबर के महीने में जन्मी लड़कियां चीजों व बातों को जल्दी समझने में सक्षम होती है। साथ ही ये सामने वाले के मन में क्या चल रहा है इस बात को भी बखूबी तरीके से जान लेती है। इसतरह ये लड़कियां स्टॉक मार्केट, काउसलिंग व कला के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाती है। 

बातों को दिल पर लगाने वाली 

वैसे तो ये लड़कियां बेहद ही स्ट्रांग पर्सनेलिटी की होती है। मगर कभी- कभी चीजों को दिल पर लगाने से ये दुखी हो जाती है। 
 

Related News