29 APRMONDAY2024 1:05:24 AM
Nari

दिखने में आकर्षित होती है शुक्रवार को जन्मीं लड़कियां, तारीफ सुनना करती है पसंद

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Jul, 2021 02:34 PM
दिखने में आकर्षित होती है शुक्रवार को जन्मीं लड़कियां, तारीफ सुनना करती है पसंद

किसी की राशि के साथ उसके जन्म का दिन भी बहुत मायने रखता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इससे उस व्यक्ति के स्वभाव से जुड़ी कई बातों का पता लगाया जा सकता है। ऐसे में बात शुक्रवार को पैदा हुई लड़कियों की करें तो ये फैशनिस्ता, तेज दिमाग की मालिक होती है। ऐसे में लड़के जल्दी ही इनके दिवाने हो जाते हैं। चलिए जानते हैं इन लड़कियों के बारे में...

फैशनिस्ता

इन लड़कियों को सजना-संवरना बेहद अच्छा लगता है। इसके साथ इन्हें फैशन की बेहद समझ होती है। ऐसे में लोग इनके फैशन सेंस से जल्दी ही इंप्रेस हो जाते हैं। वहीं ये जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की इच्छा रखती है।

दिखने में आकर्षित

शुक्रवार को जन्मीं लड़कियां दिखने में बेहद सुंदर व आकर्षित होती है। इनका रंग गोरा व आंखें बड़ी होती है। इसके साथ ही इनके चेहरे पर हमेशा ही खुशी व एक अलग सी रौनक रहती है। ऐसे में लड़के जल्दी ही इनके दिवाने हो जाते हैं।

PunjabKesari

तारीफ सुनना पसंद

ये अपने नेचर व आकर्षण से जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देती है। वहीं ये दूसरों के मुंह से खुद की तारीफ सुनकर बेहद खुश होती है।

तेज दिमाग

दिखने में सुंदर होने के साथ ये दिमाग से भी बेहद तेज होती है। ये हर परिस्थिति को जल्दी ही समझ लेती है। साथ ही ये अपनी प्यार भरी मुस्कान से जल्दी ही सामने वाले को अपने पक्ष में कर लेती है।

कलाप्रेमी

शुक्रवार के दिन पैदा हुई लड़कियों को संगीत, पेंटिंग व कलात्मक चीजों से बेहद लगाव होता है।

करियर

बात इन लड़कियों के करियर की करें तो ये संगीत, लेखन, चित्रकला, फिल्म, फैशन, ब्यूटी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाती है।

दोस्त बनाने में माहिर

ये लड़कियां अट्रैक्टिव पर्सनेलिटी की होने के साथ बातें करना भी खूब जानती है। ये किसी से बात करने में कतराती नहीं है। साथ ही अपने मिलनसार व खुशमिजाज नेचर से जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देती है। इसलिए इनके दोस्तों की लिस्ट काफी लंबी होती है।

PunjabKesari

पार्टनर के बारे में गंभीर सोच रखने वाली

 बात इनकी लव लाइफ की करें तो ये इस मामले में थोड़े चंचल होती है। इन्हें जल्दी कोई पसंद नहीं आता है। इसलिए शायद ये कई बार पार्टनर बदलती है। मगर एक बार सच्चा प्यार होने पर ये पार्टनर से ईमानदारी से रिश्ता निभाती है। इसी कारण इनकी मैरिड लाइफ खुशनुमा बीतती है।

शुक्रवार जन्मीं लड़कियों की कमियां

- बात इन लड़कियों की कमियों की करें तो इन्हें शो-ऑफ करना बेहद अच्छा लगता है। इसके साथ ही ये अपनी सुंदरता पर अक्सर घमंड करती है।
- लग्जरी लाइफ जीने के लिए इन्हें कई बार जीवन में आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता।
- ये कब किस बात का बुरा मान जाए इसपर कुछ कह नहीं सकते हैं। ऐसे में इन्हें कुछ कहने से पहले थोड़ा सोच लेने में ही भलाई है।

Related News