27 APRSATURDAY2024 12:45:31 AM
Nari

इन खास गुणों के मालिक होती हैं तारीख 5 में जन्मीं लड़कियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Jun, 2021 03:49 PM
इन खास गुणों के मालिक होती हैं तारीख 5 में जन्मीं लड़कियां

किसी का स्वभाव मिलनसार तो कई दूसरों से दूर रहना पसंद करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसके पीछे का कारण उनकी राशि के साथ जन्म तारीख पर पड़े प्रभाव के कारण होता है। चलिए आज हम आपके तारीख 5 में जन्मीं लड़कियों के नेचर से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं...

तेज दिमाग 

ये लड़कियां दिमाग से बेहद तेज होती है। ऐेसे में ये हर परिस्थिति को बखूबी तरीके समझ लेती है। साथ ही अपने घर व काम को अच्छे से संभालने में सक्षम होती है। 

दिमाग की सुनने वाली 

तारीख 5 में जन्मीं दिल की जगह पर दिमाग को मायने देती है। ऐसे में ये किसी भी बात के लिए दिल नहीं बल्कि दिमाग से काम लेती है। अपने तेज दिमाग से ये हर परिस्थिति को जल्दी ही समझ कर फैसला लेने में सक्षम होती है। इसी के कारण ये लड़कियां प्यार में जल्दी नहीं पड़ती है। 

PunjabKesari

परिस्थिति के अनुसार रहने वाली 

ये लड़कियां खुद को हर परिस्थिति में ढाल लेती है। ये किसी बात, व्यक्ति से डरने या घबराने की जगह पूरे आत्मविश्वास से सामना करती  है। ये अपने पति व परिवार का हर परिस्थिति में साथ देने के साथ उनकी खुशिओं का बखूबी ध्यान रखती है। 

पार्टनर की ध्यान रखने वाली 

ये लड़कियां वैसे तो किसी के साथ रिलेशनशिप में जल्दी आती है। मगर एक बार किसी से रिश्ता जुड़ने पर ये पार्टनर का हर हाल में साथ निभाती है। उसके सुख-दुख व अहम फैसलों में उसका निर्णय लेने में मदद करती है। 

PunjabKesari

परिवार को अहमियत देने वाली 

ये लड़कियां साथी के साथ परिवार का भी अच्छे से ध्यान रखती है। उनका हर सुख-दुख में साथ निभाना अपना फर्ज समझती है। साथ ही ये अपने खुशमिजाज व केयरिंग नेचर से ससुरालवालों का जल्दी ही जीत लेती है। 

फैशनिस्ता 

तारीख 5 में जन्मीं लड़कियों फैशन की बेहद ही समझ होती है। इन्हें नए व अलग ब्रेंड के कपड़े, ज्वैलरी आदि चीजें पहनना पसंद होता है। ये लड़कियां फैशन और ट्रैंड के हिसाब से रहती है। ऐसे में इनके फैशन व इनके स्टाइलिश लुक से लड़के जल्दी ही इनसे इंप्रेस हो जाते हैं। 

आकर्षित व खूबसूरत 

ये लड़कियां दिखने में सुंदर व आकर्षित होती है। इसके अलावा ये ट्रेंड व फैशन को पूरा फॉलो करती है। ऐसे में इनकी सुंदरता के लड़के जल्दी ही दीवाने हो जाते हैं। साथ ही इनके मिलने, बात करने व दोस्त बनाने का मौका ढ़ूंढ़ते हैं। 

खुशमिजाज व मिलनसार

ये लड़कियां स्वभाव से खुशमिजाज व मिलनसार होती है। ऐसे में ये अपने इस गुण से जल्दी ही हर किसी की घुल-मिल जाती है। ऐसे में इनके दोस्तों की लिस्ट बेहद लंबी होती है। 

गलत बात बर्दाशत ना करने वाली 

तारीख 5 में जन्मीं लड़कियां वैसे तो खुशमिजाज होती है। मगर कही कुछ गलत हो जाने पर ये सामने वाले से लड़ने को भी तैयार रहती है। ऐसे में इनके बारे में कहा जाता है कि ये लड़कियां दोस्त ही दुश्मन बनाने में भी देर नहीं लगाती है। 
 

Related News