26 APRFRIDAY2024 2:35:32 AM
Nari

क्या सुबह आपके मुंह से आती है बदबू? जानिए इसका कारण व उपाय

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Jan, 2021 01:05 PM
क्या सुबह आपके मुंह से आती है बदबू? जानिए इसका कारण व उपाय

सुबह उठकर मुंह में बदबू आना एक आम बात है। ऐसे में लोग ब्रश करके इस बदबू से छुटकारा पाने के साथ दिनभर फ्रेश फील करते हैं। मगर यह समस्या अधिक और लगातार होने के पीछे का कारण कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। ऐसे में इन लोगों के मुंह से दिनभर बदबू आती है। इसके कारण किसी के पास जाने व बात करने से भी शर्मिंदी का अहसास होता है। तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताते हुए इससे छुटकारा पाने के उपाय बताते हैं। 

सुबह मुंह से बदबू आने का कारण...

एक्सपर्ट्स के अनुसार, रातभर सोने से करीब 7-8 घंटों तक मुंह बंद रहता है। ऐसे में इस दौरान पानी ना पीने के कारण मुंह सूखने लगता है। इसी वजह से मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। इसके अलावा सोने के समय मुंह में थूक का स्तर कम होने के कारण अंदर की परत में सूखापन बढ़ जाता है। ऐसे में सुबह उठने पर मुंह से बदबू आने की परेशानी होने लगती है। 

PunjabKesari

मुंह से अधिक बदबू आने का कारण...

रोजाना सुबह उठकर मुंह से बदबू आना एक आम बात है। मगर कई लोगों को इस परेशानी का ज्यादा सामना करना पड़ता है। मगर बात इसके पीछे के कारण की करें तो इसकी वजह मुंह की ठीक से सफाई ना करना या सांस लेने के तरीके से जुड़ा है। 

- अच्छे से ब्रश ना करने से इस परेशानी को झेलना पड़ सकता है। 

- इसके अलावा जो लोग सोते समय नाक की जगह मुंह से सांस लेते हैं। साथ ही खर्राटे लेने वाले लोगों को भी मुंह से बदबू आने लगती है।

- एक्सपर्ट्स के अनुसार, जो लोग अधिक दवाओं का सेवन करते हैं। उन्हें भी इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

- किसी तरह की एलर्जी या धूम्रपान करने वाले लोगों के बहुत से भी बदबू आने की समस्या होती है। 

तो चलिए अब हम आपके मुंह से आने वाली बदबू से बचने के उपाय बताते हैं...

 

रोजाना 2 बार करें ब्रश

- रोजाना सुबह और शाम 2 बार करीब 3 मिनट तक ब्रश करें। इसके लिए अच्छे टूथब्रश और पेस्ट का इस्तेमाल करें। साथ ही पूरे दांतों की अच्छी तरह सफाई करने के बाद जीभ में भी ब्रश मारे। सही तरीके से सफाई न करने से बैक्टीरियां मुंह के अंदर ही रहेगी। ऐसे में मुंह में बदबू आने के साथ कैविटी व अन्य समस्याएं हो सकती है। 

PunjabKesari

माउथ वॉश का करें इस्तेमाल

बाजार में बहुत से माउथ वॉश मिलते हैं। इससे मुंह की सफाई करने से बदबू कम होने के साथ दांत स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए मुंह में करीब 30 सेकेंड के लिए माउथ वॉश भरकर कुल्ला करें। इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होने के साथ बदबू आने की समस्या दूर होगी। 

फ्लॉस करना भी सही

ब्रश की मदद से दांतों के बीच फंसा खाना साफ करने में परेशानी आती है। ऐसे में फ्लॉस यूज करना बेस्ट ऑप्शन है। यह दांतों के बीच में पहुंचकर अच्छे से सफाई करने में मदद करता है। आपको किसी भी मेडिकल की दुकान से फ्लॉस मिल जाएगा। 

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ध्यान

- रोजाना 2 बार ब्रश करें। 

- रात को ब्रश करने के बाद कुछ भी खाने की गलती ना करें। नहीं तो भोजन रातभर आपके दांतों में फंसा रहेगा, जो मुंह में बैक्टीरिया बढ़ाने का करेगा। 

- दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन-सी से  व कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करें।  

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Related News