25 APRTHURSDAY2024 9:08:41 PM
Nari

दिवाली की रात दिखे ये चीजें तो समझ जाएं आपकी पूजा हुई सफल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Nov, 2020 12:13 PM
दिवाली की रात दिखे ये चीजें तो समझ जाएं आपकी पूजा हुई सफल

आज दिवाली का पावन त्योहार है। इस दिन सभी लोग देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की विशेष रूप से पूजा करते हैं। हर कोई देवी मां की कृपा पाने के लिए उन्हें अलग-अलग चीजों का भोग लगाते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ संकेत मिलने से पता चलता है कि धन की देवी की कृपा आप पर हो गई है। तो चलिए जानते हैं उन संकेतों के बारे में...

PunjabKesari

छिपकली का दिखना

छिपकली को महालक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में दिवाली के दिन इसे देखना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन अगर दीवार पर रेंगती हुई छिपकली दिखे तो समझ जाए कि देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर होने वाली है। आर्थिक परेशानियां दूर हो घर-परिवार में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। 

 

तो चलिए जानते हैं कि शरीर के किन अंगों पर गिरना देता है यह शुभ संकेत...

 

- माना जाता है कि अगर छिपकली गर्दन पर गिर जाए तो इससे जीवन में यश प्राप्ति होती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। 

- अगर छिपकली दाहिने कान पर गिरे तो इसका मतलब है कि आपको नए आभूषण मिलने वाले हैं। 

- बाईं कान पर इसके गिरने से व्यक्ति की आयु बढ़ने की ओर संकेत करता है। 

- अगर किसी के माथे पर छिपकली गिर जाए तो धन प्राप्ति के योग बनते हैं। 

PunjabKesari

इन चीजों के दिखने से भी मिलते हैं शुभ संकेत...

 

बिल्ली का घर आना व दूध पीना 

वैसे तो दिवाली की रात को लोग भारी मात्रा में पटाखे जलाते हैं। ऐसे में बहुत शोर होने के चलते जानवर कहीं छुप कर रहते हैं। मगर फिर भी दिवाली की रात पर बिल्ली घर पर आ जाए तो उसे शुभ माना जाता है। साथ ही माना जाता है कि अगर वह घर आकर दूध पी जाए तो देवी लक्ष्मी की असीम कृपा होती है। 

उल्लू दिखाई देना

उल्लू देवी लक्ष्मी का वाहन होने के उन्हें अतिप्रिय है। ऐसे में इसे दिवाली की रात को देखना शुभ संकेत कहा जा सकता है। मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के पावन दिन पर उल्लू दिखने से देवी लक्ष्मी की असीम कृपा होती है। जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सुख-समृद्धि व तरक्की मिलती है।
 

Related News