20 APRSATURDAY2024 4:36:32 AM
Nari

खाने के बाद टहलने से मिलते हैं कई फायदे, जानें कितने समय टहले?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Aug, 2020 06:06 PM
खाने के बाद टहलने से मिलते हैं कई फायदे, जानें कितने समय टहले?

कई लोगों को खाने के तुरंत बाद लेटने की आदत होती है। मगर ऐसा करने से शरीर से जुड़ी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फिट एंड फाइन रहने के लिए हैल्दी भोजन करने के साथ उसे अच्छे से पचाना भी जरूरी है। इसलिए रोजाना भोजन के बाद थोड़ी देर टहलना चाहिए। इससे पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ शरीर को बेहतर तरीके से काम करने की शक्ति मिलती है। ऐसे में रोजाना टहलने से बीमारियों से बचाव होने के साथ वजन नियंत्रण में भी रहने में मदद मिलती है। तो चलिए आज हम आपको बताते है रोजाना टहलने से मिलने वाले अनगिनत फायदों के बारे में...

nari,PunjabKesari

भोजन के बाद टहलने से मिलने वाले फायदे

 

पाचन शक्ति मजबूत

खाने के बाद उसे पचने में समय लगता है। मगर रोजाना 15-20 मिनट तक टहलने से पाचन क्रिया तेज होती है। ऐसे में खाने को पचाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। 

वजन घटाएं

खाने के बाद करीब 20 मिनट तक टहलने से शरीर का वजन कम होने में मदद मिलती है। 

पेट की परेशानी करें दूर

रोजाना खाने के बाद टहलने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कि- पेट दर्द, कब्ज, एसिडिटी आदि से राहत मिलती है। इसके साथ मेटाबॉलिज्म लेवल तेज होने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। 

nari,PunjabKesari

तनाव करें कम

अक्सर लोगों को तनाव के कारण नींद नहीं आती है। ऐसे में खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से शरीर बेहतर तरीके से काम करता है। ऐसे में हल्का महसूस होने से तनाव कम होने में मदद मिलती है। 

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन 

टहलने से शरीर से सभी अंगों को अच्छे काम करने की शक्ति मिलती है। ऐसे में मांपेशियां व हड्डियां मजबूत होने के साथ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से काम करता है। 

ब्लड शुगर होती है कंट्रोल

जो लोग टाइप-2 डायबिटीज के शिकार हैं। उन्हें भोजन खाने के कुछ समय बाद टहलने से फायदा मिलता है। इससे उनके शरीर से ब्लड शुगर की मात्रा कम या नियंत्रित होने में मदद मिलती है। 

nari,PunjabKesari

कितनी देर टहले?

भोजन के बाद 15-20 मिनट तक जरूर टहलना चाहिए। अगर आप चाहे तो अपने मुताबिक टहलने का समय बढ़ा सकते है। मगर इस बात का खास ख्याल रखें कि आपको खाने के 1 घंटे के बीच ही टहलना है। इसके साथ ही घर के अंदर घूमने की जगह बाहर खुली हवा में टहना ज्यादा फायदेमंद होता है। 

इन बातों का भी रखें ध्यान

- खाने के बाद तेज चलने की जगह सिर्फ धीमी गति से टहले।
- तेज सैर करने से पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है। 
- खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से बचे। 
- अगर कहीं आप अपना वजन कम करना चाहते है तो सैर के साथ अपने खाने पर भी ध्याव दें। ज्यादा मसालेदार, तला-भुना खाने की जगह हल्का और कम तला खाना खाएं। साथ ही रोजाना योगा और एक्सरसाइज भी करें। 
- हमेशा फिट एंड फाइन रहने के लिए हफ्ते में 5 दिन 30 मिनट तक जरूर टहले। 
 

Related News