03 MAYFRIDAY2024 10:18:04 PM
Nari

क्या आपने कभी पिया है करी पत्ते का जूस? जानें बनाने का तरीका व लाजवाब फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Jul, 2021 10:33 AM
क्या आपने कभी पिया है करी पत्ते का जूस? जानें बनाने का तरीका व लाजवाब फायदे

करी पत्ता भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाली चीज है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी1, बी2, सी, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-डायबिटिक, एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। साउथ इंडियन डिशेज में इसका खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर इसका सब्जी में इस्तेमाल किया जाता है। मगर आप इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। चलिए जानते हैं करी पत्ता का जूस बनाने का तरीका व पीने के फायदे...

करी पत्ते का जूस बनाने का तरीका...

 

सामग्री

पानी- 1 गिलास
करी पत्ता- 4-5
शहद- स्वाद अनुसार
नींबू का रस- 1/2 बड़ा चम्मच

PunjabKesari

विधि

. पैन में पानी और करी पत्ता उबालें।

. पानी का रंग बदलने पर इसे छान लें।

. अब इसमें नींबू रस और शहद मिलाएं।

. तैयार जूस को गुनगुना या ठंडा करके पीएं।

चलिए जानते हैं करी पत्ते का जूस पीने के बेमिसाल फायदे

 

शुगर लेवल रहे कंट्रोल

करी पत्ता पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके जूस पीने से शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

PunjabKesari

पाचन रहे दुरुस्त

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए करी पत्ते का जूस पीना बेस्ट ऑप्शन है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में एसिडिटी, गैस, अपच आदि पेट संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है।

वजन घटाने में कारगर

करी पत्ते में डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिम्बाइन जैसे तत्व होते हैं। इसका जूस पीने से वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। ऐसे में मोटापे से परेशान लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

 ‌‌‌‌‌दिल रहे स्वस्थ

पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर करी पत्ता दिल के लिए फायदेमंद होता है। इसके जूस का सेवन करने से दिल को मजबूती मिलती है।

खून बढ़ाए

करी पत्ता में आयरन, फास्फोरस होने से खूब बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में एनीमिया का खतरा कम रहता है। 

Related News