23 APRTUESDAY2024 8:49:31 PM
Nari

रोजाना खाएं मुट्ठीभर सूरजमुखी के बीज, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Oct, 2021 09:49 AM
रोजाना खाएं मुट्ठीभर सूरजमुखी के बीज, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

ऐसे कई बीज है जो पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम हो जाता है। इसके साथ ही बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है। इनमें से एक है सूरजमुखी के बीज। ये खाने में टेस्टी होने के साथ पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। ऐसे में आप हेल्दी रहने के लिए अपनी डेली डाइट में मुट्ठीभर सूरजमुखी के बीज शामिल कर सकती है।

सूरजमुखी में मौजूद पोषक तत्व

सूरजमुखी के बीजों में प्रोटीन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी, बी 6, हेल्दी फैट, फाइबर, कैलोरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि गुण होते हैं।

PunjabKesari

ऐसे करें सूरजमुखी के बीजों का सेवन

. आप सूरजमुखी के बीजों को छीलकर कच्चा खा सकती है।
. इन बीजों को भूनकर स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं।
. आप इन्हें भूनकर सूप, मफिन, ब्रेड, सलाद, मिठाई और पास्ता जैसी चीजों में मिलाकर खा सकते हैं।
. आप चाहें तो इसका पेस्ट बनाकर भी डेली डाइट में शामिल कर सकती हैं।
. रोजाना मुट्ठी भर सूरजमुखी के  बीजों को खाना फायदेमंद रहेगा।
. मगर इनमें कैलोरी, सोडियम की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इसे अधिक खाने से बचें। इसके अलावा इसमें कैडमियम नामक तत्व की मात्रा भी ज्यादा होती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।

चलिए जानते हैं सूरजमुखी के बीजों को खाने के बेमिसाल फायदे...


हाई ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

एक्सपर्ट्स अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को सूरजमुखी के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें विटामिन, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ ही दिल संबंधित बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी कम रहता है।

PunjabKesari

ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद

सूरजमुखी में विटामिन बी पाया जाता है। इसके सेवन से ब्रेन हेल्थ बूस्ट होती है। यह दिमाग शांत करके मूड बेहतर बनाने में मदद करता है। ऐसे में स्मरण शक्ति व एकाग्रता बढ़ती है।  

वजन घटाने में फायदेमंद

अगर आप बड़े हुए वजन से परेशान है तो डेली डाइट में सूरजमुखी के बीज शामिल करें। इसमें फाइबर होने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

इम्यूनिटी बढ़ाए

सूरजमुखी के बीजों का सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई होता है। यह स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है। सूरज की तेज किरणों से होने वाले नुकसान से त्वचा सुरक्षित रहती है। ऐसे में चेहरा चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने में मदद मिलती है।

 

Related News