25 APRTHURSDAY2024 9:18:42 PM
Nari

हाथ की लकीर से जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Jul, 2021 05:58 PM
हाथ की लकीर से जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज

शादी का नाम आते ही हर कोई केयरिंग, शांत, ईमानदार व प्यार करने वाले साथी की कामना करता है। वहीं पहले जमाने में तो पेरेंट्स की मर्जी से शादी होती थी, जिसे अरेंज मैरिज कहते हैं। मगर आज का दौर बहुत बदल गया है। ऐसे में आजकल के लड़का-लड़की एक-दूसरे को समझकर व जानकर शादी का फैसला लेना सही समझते हैं। ऐसे में युवा पीढ़ी लव मैरिज करने का क्रेज चल रहा है। वहीं लड़का हो या लड़की हर कोई इस बात के लिए उत्सुक रहता है कि उनकी शादी लव होगी या अरेंज। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हाथ में बनी लकीरे हमारे भविष्य की तरह ये संकेत भी देती है कि किसी व्यक्ति की शादी लव होगी या अरेंज। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

हाथों की लकीरों में छिपा भविष्य

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हमारे हाथों में सेहत, करियर, पैसा व शादी की रेखाएं भी होती है। इन रेखाओं से पता चलता है कि किसी व्यक्ति की शादी किस उम्र में होगी। साथ ही शादी लव होगी या अरेंज। 

यहां होती है शादी की रेखा

शादी की रेखा हाथ की सबसे छोटी उंगली के नीचे बनी होती है। ये रेखा बहुत छोटी और गहरी होती है। साथ ही हर किसी के हाथों पर इसका आकार भी अलग-अलग होता है। माना जाता है कि हाथ में विवाह रेखा एक से अधिक होने का मतलब आपके प्रेम प्रसंग रहेंगे। मगर इनमें एक रेखा बेहद लंबी व गहरी होती है जिससे मैरिड लाइफ के बारे में पता चलता है। 

PunjabKesari

ऐसे पहचाने शादी लव होगी या अरेंज 

शादी की रेखा के साथ हृदय रेखा भी मायने रखती है। यह रेखा बेहद गहरी होने से पहचाननी आसान होती है। ऐसे में आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज आप आसानी से जान सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
- अगर शादी की रेखा और हृदय रेखा की दूरी पर हो

अगर शादी और हृदय रेखा अधिक दूरी पर हो तो ये इस बात का संकेत देती है कि आपकी 20 साल की उम्र शादी हो जाएगी। साथ ही यह लव मैरिज होगी। 

- हथेली में गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान

अगर हाथ के गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो यह लव मैरिज की ओर इशारा करता है। इसके साथ चंद्र पर्वत से कोई अन्य रेखा भाग्य रेखा से मिल जाए तो भी प्रेम विवाह होने की संभावन होती है। 

PunjabKesari

- गुरु व शुक्र पर्वत उभार हुआ हो तो

अगर किसी की हथेली पर गुरु पर्व उभार हो तो उसकी अरेंज मैरिज होगी। साथ ही इन लोगों को शादी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग किसी से शादी तो कर लेंगे। मगर ऐसी शादी में वे अधिक खुश नहीं रह पाएंगे। वहीं शुक्र पर्वत अधिक उठा हो तो यह लव मैरिज होने का संकेत देता है। 

- विवाह रेखा छोटी उंगली और ह्रदय रेखा के बीच में हो तो

अगर किसी व्यक्ति की विवाह रेखा छोटी उंगली और ह्रदय रेखा के बीच में हो तो इन लोगों की 22 की उम्र में प्रेम विवाह होने के चांचिस होते हैं। 

- विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़कर छोटी ऊंगली तक जाए

हथेली में बनी विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़कर छोटी उंगली तक जाए तो यह अरेंज मैरिज होने की ओर इशारा करता है।

PunjabKesari

- विवाह रेखा के पास त्रिशुल का चिन्ह होना 

अगर किसी की हथेली पर विवाह रेखा के पास त्रिशुल का चिन्ह बना हो तो यह प्रेम विवाह यानि लव मैरिज होने का संकेत करता है। इसके साथ ही इस चिन्ह को बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इन लोगों की मैरिड लाइफ हंसी-खुशी से बीतती है। 

- हाथ में एक ही विवाह रेखा होना 

जिन लड़कियों की हथेली में एक ही विवाह रेखा होती है। उन्हें बहुत प्यार करने वाला पार्टनर मिलता है। 

- ऐसे लोगों को लव मैरिज पर भरोसा 

जिन लड़कियों के हाथ में ह्रदय रेखा बुध पर्वत की ओर हो तो उन्हें प्रेम विवाह पर अधिक भरोसा होता है। 


 

Related News