26 APRFRIDAY2024 9:36:57 AM
Nari

इस Skin Tone की लड़कियां अपने पार्टनर से करती हैं बेइंतहा मोहब्बत!

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 04 Aug, 2018 01:00 PM
इस Skin Tone की लड़कियां अपने पार्टनर से करती हैं बेइंतहा मोहब्बत!

इस दुनिया में हर इंसान के सोचने और समझने का नजरिया अलग होता है। एक ही नजर में किसी भी इंसान को समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर बात लड़कियों की करें तो उनको लेकर एक कहावत है कि इनको समझना बेहद मुश्किल है। उनके दिल में क्या चल रहा और दिमाग में क्या। इस बात का पता लगाना बहुत कठिन है। मगर अब आप अपनी गर्लफ्रैंड या पार्टनर के स्किन कलर से भी उनके नेचर के बारे में पता लगा सकते हैं।

 

 जी हां, लड़कियों के स्किन कलर से आप उनके स्वभाव के बारे पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस रंग की त्वचा वाली लड़कियों का व्यवहार कैसा होता है और वह अपने पार्टनर से कितना प्यार करती हैं। 

 

1. सांवला रंग

PunjabKesari
सांवले रंग की लड़कियां बहुत ज्यादा मेहनती होती हैं। जिस भी काम को अपने हाथ में लेते हैं उसको पूरा करके ही मानती है। मगर जब बात प्यार कि आती है तो इनका पथर दिल भी पसीज जाता है। अपने पार्टनर के मामले में बहुत कोमल होते हैं। आंखें बंद करके उन पर विश्वास कर लेती हैं। अगर आपकी होने वाली पार्टनर भी सांवले रंग की है तो चिंता ना करें। हर मुश्किल में वह आपके साथ खड़ी रहेगी। 


2.  गेहुंए रंग की त्वचा
इस तरह की त्वचा वाली लड़कियों की स्किन पर गहरी लालगी होती है। स्वाभव से आलसी और मूडी इस रंग वाली लड़कियां हर काम को मेहनत के साथ करती है। लेकिन जब इनका मन कुछ करने का ना हो तो कोई भी इनसे जबरदस्ती कुछ नहीं करवा सकता। प्यार के मामले में इस रंग वाली लड़कियां अपने पार्टनर पर पूरी तरह निर्भर हो जाती हैं।

 

3.  पेल या पीला रंग
जिन लड़कियों का रंग हल्का पीला सा होता है वह स्वभाव से विनम्र, गंभीर, धैर्यवान और वेल मैनर्ड होती हैं। ये लड़कियां अपने पार्टनर के प्रति बहुत ही वफादार होती है। इस रंग वाली लड़कियों को अपनी जिंदगी में बहुत कम परेशानियां का सामना करना पड़ता है। 

 

4. गोरा रंग

PunjabKesari
गोरे और हल्के गुलाबी रंग वाली लड़कियां बहुत तेज-तर्रार होती हैं। हंसमुख स्वभाव वाली लड़कियों को खाने-पीने का बहुत शौक होता है। यह लड़िकयां हमेशा सोच-समझ कर फैसला लेती है। दिल की जगह दिमाग की सुनती हैं। 

 

5. गेहुआं काला रंग
गेहुआं काले रंग वाली लड़कियां धार्मिक कार्यों में रूचि रखने वाली होती है। भगवान और परिवार के प्रति समर्पित इस रंग वाली लड़कियां अपने पार्टनर के साथ भी बहुत ही ईमानदार होती है। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News