26 APRFRIDAY2024 11:01:06 PM
Nari

क्रिसमस में जन्मीं लड़कियों में ही होती हैं ये खूबियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Dec, 2021 05:29 PM
क्रिसमस में जन्मीं लड़कियों में ही होती हैं ये खूबियां

अंक ज्योतिषशास्त्र अनुसार, हमारी जन्म तारीख भी हमारे स्वभाव से जुड़ी कई बातें बताने का काम करती है। इससे भी हम किसी के बारे में कुछ हद तक जान सकते हैं। वहीं जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को होता है उनका मूलांक 7 माना जाता हैं। आज 25 दिसंबर यानि क्रिसमस का दिन है। ऐसे में आज हम आपको तारीख 7 व क्रिसमस के दिन पैदा हुई लड़कियों के नेचर से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं...

स्वतंत्र ख्यालों वाली

तारीख 7 में जन्मीं लड़कियां स्वतंत्र विचारों की मालिकर होती हैं। ये अपने काम में किसी की रोक-टोक बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं करती हैं।

निडर

क्रिसमस के दिन पैदा हुई लड़कियां निडर व बेबाक किस्म की होती हैं। ये ये हर काम को बिना डरे व पूरे साहस के साथ करती है।

सपनों की दुनिया में रहने वाली

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इन्हें सपनों की दुनिया में रहना अच्छा लगता हैं। इन लड़कियों की कल्पनाशक्ति बहुत तीव्र होती है। मगर इनका मन अक्सर विचलित रहता है। ऐसे में इनके स्वभाव में आलसीपन व एक्टिवनेस दोनों ही देखने को मिलती हैं।

करियर

बात इन लड़कियों के करियर की करें तो इन्हें म्यूजिक, राइटिंग, पेंटिंग, रिसर्च, फिलोसफी, इंवेस्टिगेशन, इंजीनियरिंग, सॉफ्टेवर टेक्नोलॉजी, केमिकल इंडस्ट्री आदि जगहों पर जल्दी ही सफलता मिलती हैं। इसके साथ ही ये अपनी कड़ी मेहनत से जल्दी ही ऊंचाइयों के शिखर को छूती है।

PunjabKesari

pc: freepik

दिमाग से तेज

तारीख 7 में पैदा हुई लड़कियां दिमाग से बेहद ही तेज होती हैं। ये हर काम को पूरी सूझ-बूझ पर मेहनत से करती हैं। ऐसे में ये करियर में खूब नाम कमाने के साथ समाज में मान-सम्मान पाती हैं।

दोस्ती करने में लगाती देर

तारीख 7 में जन्मीं लड़कियां हमेशा इंटेलिजेंट लोगों को दोस्त बनाने पसंद करती हैं। ऐसे में इनकी दोस्तों की लिस्ट ज्यादा लंबी नहीं होती हैं।

ट्रैवलिंग की शौकीन

ये लड़कियां ट्रैवलिंग की बेहद शौकीन होती है। इन्हें अलग-अलग जगहों पर घूमना वहां के बारे में जानना अच्छा लगता हैं। ये हमेशा से ऐसे पार्टनर की तलाश में रहती हैं जो इनके साथ अलग-अलग पर घूमने का मजा उठाएं।

PunjabKesari

pc: freepik

लव लाइफ में रहती थोड़ी परेशानी

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, तारीख 7, 16 व 25 में पैदा हुई लड़कियां प्यार के मामले में ज्यादा लक्की नहीं होती हैं। दरअसल, ये अपनी भावनाओं को जल्दी ही पार्टनर के साथ शेयर नहीं कर पाती हैं। वहीं इन लड़कियों को खासतौर पर 5 मूलांक वाले लोगों के साथ रिलेशन बनाने से बचना चाहिए।

भावुक

ये लड़कियां स्वभाव से भावुक व थोड़ी चिड़चिड़ी सी होती हैं। ऐसे में ये अक्सर छोटी-छोटी बातों को भी दिल से लगा लेती हैं। इसके कारण अक्सर इन्हें अपनों की नाराजगी का सामना करना पड़ता हैं।

दूसरों की मदद करने को तैयार

मूलांक 7 वाली लड़कियां आर्थिक तौर पर ज्यादा मजबूत भले ही ना हो। मगर ये दूसरों की मदद करने को कभी भी पीछे नहीं हटती हैं। वहीं इन्हें बिना मतलब के पैसे खर्च करना भी अच्छा नहीं लगता हैं।

Related News