25 APRTHURSDAY2024 6:49:31 PM
Nari

अबू जानी-संदीप खोसला की पार्टी में  जया बच्चन ने लूट ली लाइमलाइट,  राधिका मर्चेंट के भी हुए खूब चर्चे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 Mar, 2023 11:58 AM
अबू जानी-संदीप खोसला की पार्टी में  जया बच्चन ने लूट ली लाइमलाइट,  राधिका मर्चेंट के भी हुए खूब चर्चे

फेमस फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने बीती शाम मुंबई में अपने लेटेस्ट फैशन फिल्म 'मेरा नूर है मशहूर' का एक ग्रैंड लॉन्च इवेंट रखा, जिसमें कई स्टार्स पहुंचे लेकिन लाइमलाइट में रही एक्ट्रेस जया बच्चन। वैसे तो जया बच्चन को पैपराजी पसंद नहीं लेकिन कल मीडिया के साथ उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने अलग-अलग पोज में फोटो क्लिक करवाई और साथ ही पैपराजी से बात भी की। 

PunjabKesari

वही जया की बेटी श्वेता बच्चन सिल्वर कलर की ड्रेस पहने नजर आईं। श्वेता की ड्रेस तो अच्छी थी लेकिन उन्होंने मेकअप काफी ओवर था। 

PunjabKesari

अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट साड़ी पहनकर पहुंची। राधिका बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

एक्ट्रेस नीतू कपूर भी इस पार्टी का हिस्सा बनी। उन्होंने सूट पहना, जिसके साथ हैवी नेकलेस कैरी किया।

PunjabKesari

उर्फी जावेद ने अपने ट्रेडिशनल लुक में वेस्टर्न का तड़का लगाने की कोशिश की। रेड साड़ी को उन्होंने वेस्टर्न टच दिया। साड़ी के साथ उन्होंने ट्रासपेरेंट ब्लाउज पहना। वहीं सिर पर लगा उर्फी जावेद का क्राउन भी खूब सुर्खियों में रहा।

PunjabKesari

इवेंट में पहुंची हुमा कुरेशी का भी अलग अंदाज देखने को मिला। हुमा ने व्हाइट एंड सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी, जिसमें उन्होंने अपना क्लीवेज फ्लॉट किया। 

PunjabKesari

हमेशा ओवरसाइज कपड़ों में दिखने वाली एक्ट्रेस नेहा धूपिया पिंक कलर के वन शोल्डर गाउन में नजर आईं। नेहा का लुक भी कुछ खास अच्छा नहीं था। 

PunjabKesari

एक्ट्रेस सोनाली ब्रेद्रें अच्छी लग रही थी। उन्होंने सूट पहना था। उनका सिंपल-सोबर लुक फैंस को पसंद आया। 

PunjabKesari

सुजैन खान अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पहुंची और शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं।

Related News