28 APRSUNDAY2024 11:45:06 PM
Nari

Mermaid Lehenga पहन Janhvi ने ढाया कहर, अदाएं ऐसी कि कोई भी हो जाए दीवाना

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Nov, 2021 01:09 PM
Mermaid Lehenga पहन Janhvi ने ढाया कहर, अदाएं ऐसी कि कोई भी हो जाए दीवाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने अनोखे और एक्सपेरिमेंटल लुक के लिए भी जानी जाती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जो फैंस को खूब पसंद भी आती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो खूबसूरत ग्रीन एम्बेलिश्ड लहंगे में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ऐसे पोज दें जैसे आप मोजार्ट खेल रहे हो, जब आपके पास जिंगल बेल्स हो।"

दरअसल, जाह्नवी ने Hello मैगज़ीन-2021 नवंबर के अंक के लिए एक फोटोशूट करवाया था, जिसके लिए उन्होंने ग्रीन लहंगा पहना। इन तस्वीरों में जान्हवी को मरमेड-कट आउटफिट (mermaid-cut outfit) में पियानो के साथ हॉट पोज देते हुए नजर आ रहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HELLO! India (@hellomagindia)

इंडियन डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए इस फिश-कट लहंगे के साथ उन्होंने लो-कट नेकलाइन वाला प्लेन ग्रीन ब्लाउज पहना हैं। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फुल स्लीव्स वाली इस लहंगे की चोली का पैटर्न क्रॉप डिजाइन में था, जिसे बस्टियर लुक देते हुए बैक से फुल ऑन कवर किया था। 

PunjabKesari

वहीं लहंगे को डेलिकेट मरमेड लुक देने के लिए हैवी एम्ब्रोइडरी के साथ मेटैलिक फैदर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इनर लैटेक्स एंड सिल्क तैयार किए इस लहंगे में ब्लिंग एलिमेंट भी देखने को मिल रहा था।

PunjabKesari

लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने ग्रूम्ड आईब्रोज, काजल और मस्कारा लगाया हुआ था। वहीं उन्होंने लिप्स को न्यूड टिंटेड रखा था। बता दें कि उनका मेकअप Riviera Lynn ने किया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग डायमंड स्टडिड चोकर और ईयररिंग्स वियर किए हुए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

Related News