28 APRSUNDAY2024 6:41:17 AM
Nari

अरबी काटते समय अब नहीं होगी हाथों में खुजली, बड़े काम के है ये Tips

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 15 Jun, 2023 04:42 PM
अरबी काटते समय अब नहीं होगी हाथों में खुजली, बड़े काम के है ये Tips

अरबी की सब्जी खाने में जितनी स्वाद लगती है इसे छीलने का काम उनता ही मुश्किल है। कई लोगों की शिकायत होती है कि जब भी वह अरबी को छीलते या काटते है तो उनके हाथों में खुजली होने लगती है। बता दें कि अरबी का पत्ता बहुत पतला होता है जिसके कारण कुछ लोग इसे छीलने के लिए अलग-अलग तरकीब निकालते हैं जिससे खाने लायक हिस्सा भी कभी-कभी छिल जाता है। ऐसे में मजबूरन हमें हाथों का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अरबी छील पाएंगे और हाथों में खुजली और सूजन की समस्या भी नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं अरबी छीलने के तरीकों के बारे में।

 PunjabKesari

 

किचन ग्लव्स पहनें

अरबी की सब्जी खाने का मन है तो इसे छीलने से पहले अपने हाथों में किचन ग्लव्स पहनना न भूले। अगर आप किचन ग्लव्स पहनकर सब्जी को काटते है तो हाथों में खुजली की समस्या नहीं होगी।

PunjabKesari

बर्तन धोने वाले स्‍क्रब का करें इस्तेमाल

अगर आपने ग्लव्स पहन लिए है तो फिर आप बर्तन धोने वाले स्‍क्रब का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे स्क्रब एकदम नया हो और इसका प्रयोंग किसी और काम में न किया गया हो।

PunjabKesari

नारियल का छिलका  

अरबी को छीलने के लिए आप नारियल के छिलके का प्रयोग कर सकते है। इसके लिए नारियल के छिलके को लेकर उसे गोल मोड़ दें। इसके बाद इसकी मदद से अरबी के छिलके को उतारे।

PunjabKesari

हाथों में ऑयल लगाएं 

अरबी की सब्जी छीलने से पहले अपने हाथों पर तेल लगाना अरबी पर थोड़ा नमक छिड़कना कभी न भूलें। इस विधि से अगर आप अरबी की सब्जी को छीलते है तो यकीनन आपके हाथों में खुजली और सूजन भी नहीं आएगी।


 

 
 

 
 

 
 

 
 

Related News