08 MAYWEDNESDAY2024 11:21:36 PM
Nari

पार्टनर के साथ सम्बन्ध बनाना भी है जरूरी, वरना...

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 11 Feb, 2019 05:00 PM
पार्टनर के साथ सम्बन्ध बनाना भी है जरूरी, वरना...

बॉडी का अपना फंक्शन होता है। अगर शरीर का कोई भी फंक्शन बिगड़ जाता है तो शरीर पर इसका बुरा असर होता है। ये तो आप जानते ही हैं कि इंसान को जिंदा रहने के लिए जरूरी ऑर्गन जैसे ब्रेन, हार्ट, किडनी और लंग्स चाहिए ही चाहिए लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिजिकल रिलेशन बनाना भी बॉडी के लिए जरूरी होता है। अगर आप फिजिकल रिलेशन नहीं बनाते तो इससे बॉडी का फंक्शन गड़बड़ा जाता है और शरीर में कई तरह के बदलाव होते है। हम आपको बता रहे हैं कि पार्टनर्स के बीच अगर फिजिकल रिलेशन बनना बंद हो जाए तो उनके शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं।

 

इमोशनली तौर पर बनेंगे स्ट्रोंग

अगर आप अपने पार्टनर के साथ इमोशनली अटैच रहना चाहते हैं तो शारीरिक संबंध बनाना जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर पार्टनर के साथ रेगुलर शारीरिक संबंध बनने बंद हो जाए तो इससे भावनात्मक मजबूती कम होने लगती है। 

PunjabKesari, strong relation image

 

डिप्रेशन करें कम

पार्टनर के बीच शारीरिक संबंध बनने बंद हो जाए तो इससे स्ट्रैस का स्तर बढ़ जाता है। स्वभाव में चिड़चिड़ाहट आ जाता है। यहां तक की घबराहट का स्तर भी बढ़ने लगता है। दरअसल, जब पार्टनर के बीच शारीरिक संबंध बनते हैं तो एंड्रोफिन और डोपामाइन का स्तर ठीक रहता है और बॉडी को रिलेक्स मिलता है। एक्सपर्ट का मानना है कि बेहतर नींद के लिए शारीरिक संबंध बनाना अच्छा ऑप्शन है।

PunjabKesari, couple image

 

हार्मोनल लेवल बैलेंस

एक्सपर्ट इस बात को मानते हैं कि शारीरिक संबंध होने से हार्मोनल लेवल बैलेंस रहता है। महिलाओं में हिस्टीरिया के दौरे का कनेक्शन शारीरिक संबंध बनाने से जुड़ा हुआ है। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर पार्टनर के बीच शारीरिक संबंध न बने तो महिलाओं को पीरियड से जुड़ी तकलीफें होती है।

Related News